फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: सोमवार से अभ्यास शुरू करेगी श्रीलंका क्रिकेट टीम, बोर्ड ने किया एलान

Mon, 12 Jul 2021 02:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका क्रिकेट ने अपने खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति दे दी है। टीम के खिलाड़ी सोमवार से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर देंंगे। बीते दिनों टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी टीम को अभ्यास करने की इजाजत दे दी है। टीम के खिलाड़ी आज (सोमवार) से प्रैक्टिस शुरू करेंगे। श्रीलंका की टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्सास करेगी। टीम को ट्रेनिंग करने की अनुमित श्रीलंका क्रिकेट के चिकित्सा सलाहकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन डि सिल्वा ने दी। वहीं टीम के सीनियर खिलाड़ी कुसल परेरा, दुश्मंता चमीरा और धनंजय डि सिल्वा की कोरोना जांच कराई गई जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 

विज्ञापन


श्रीलंका के एक दैनिक अखबार से बात करते हुए बोर्ड सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा, टीम के खिलाड़ी पहले से ही सिनमॉन होटल के जिम में ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया था। अब टीम आर प्रेमदासा मैदान पर प्रैक्टिस करेगी। 

श्रीलंका क्रिकेट टीम को अभी कोच और सपोर्ट स्टाफ की तरफ से ट्रेनिंग नहीं दी जाएगी क्योंकि वे अभी पृथकवास में हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। क्योंकि इंग्लैंड दौरे से वापस आने के बाद टीम के कोच ग्रांट फ्लावर सहित कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।  
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट सेक्रेटरी के मुताबिक, टीम कोच के साथ ट्रेनिंग नहीं करेगी, क्योंकि टीम के सदस्य और बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोच और सपोर्ट स्टाफ 14 जुलाई को टीम में शामिल होंगे, तब तक टीम के खिलाड़ी अपने आप अभ्यास करेंगे। लेकिन इस दौरान सपोर्ट स्टाफ बताएगा कि टीम को क्या करना है। 

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा एकदिवसीय 20 जुलाई और तीसरा 23 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही होगा। एकदिवसीय सीरीज के समापन के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी। जिसके मुकाबले 25, 27 और 29 जुलाई को कोलंबो में ही खेले जाएंगे। 
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें