फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिए वाशिंगटन सुंदर के मजे, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Sun, 06 Oct 2024 04:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सुंदर ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच की पहली पारी में सुंदर ने 62 रन बनाए थे और शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 100 रन से अधिक की साझेदारी की थी। इसके बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया था और चार विकेट झटके थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले मस्ती के मूड में नजर आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सूर्यकुमार वाशिंगटन सुंदर के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय कप्तान ने नेट्स पर अभ्यास कर रहे वाशिंगटन को चिढ़ाना शुरू किया और 2021 में ऐतिहासिक गाबा टेस्ट को लेकर उनके मजे लिए। 
विज्ञापन

सुंदर ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच की पहली पारी में सुंदर ने 62 रन बनाए थे और शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 100 रन से अधिक की साझेदारी की थी। इसके बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया था और चार विकेट झटके थे। गाबा टेस्ट के बाद सुंदर चोट के कारण भारतीय टीम या आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए ज्यादातर समय उपलब्ध नहीं रह सके। रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को टीम में जगह मिली। 

विज्ञापन

वाशिंगटन ने श्रीलंका और जिम्बाब्वे सीरीज में लिया था हिस्सा 
वाशिंगटन ने मैच से एक दिन पहले पांच अक्तूबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। माना जा रहा है कि वाशिंगटन को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा। वाशिंगटन ने टी20 विश्व कप के बाद हुए जिम्बाब्वे दौरा और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शिरकत की थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने टी20 सीरीज में हिस्सा लिया और नवनियुक्त कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले नए प्रबंधन ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मौका दिया। वाशिंगटन हाल ही में संपन्न हुए दलीप ट्रॉफी में भी खेले थे और उन्होंने पांच पारियों में कुल तीन विकेट लिए और 150 से अधिक रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें