फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, खुद पर भरोसा रखने कहा

Fri, 13 Sep 2024 09:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। भारतीय अंडर-19 टीम को 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें सफलता के मंत्र दिए। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय जूनियर टीम की सीरीज से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अंडर-19 खिलाड़ियों से चर्चा की। मालूम हो कि भारतीय अंडर-19 टीम को 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर सूर्यकुमार और जूनियर खिलाड़ियों के बीच संवाद की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, भारत की लड़कों की अंडर-19 टीम में शामिल खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ सीरीज की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने शिविर के इतर भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत करने का सुनहरा अवसर मिला। 

एनसीए के एक सूत्र ने कहा कि सूर्यकुमार ने लड़कों से कहा कि वे अपने अद्वितीय कौशल के साथ पूरा न्याय करें और प्रक्रिया पर भरोसा रखें। सूर्यकुमार ने कहा, आप जैसे हो हमेशा वैसे ही बने रहना। आप में से प्रत्येक के पास एक विशिष्ट कौशल है और उसके साथ पूरा न्याय करें। प्रक्रिया और दिनचर्या पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। परिणाम स्वयं ही आपके अनुकूल होगा। 
विज्ञापन

टीम में भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी हैं। उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अमान वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि सोहम पटवर्धन चार दिवसीय मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत अंडर-19 टीम पुडुचेरी में 21, 23 और 26 सितंबर को 50 ओवर के तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 से भिड़ेगी। इसके बाद 30 सितंबर से चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें