फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGW vs INDW: सात साल बाद महिला टीम खेल रही टेस्ट, शेफाली सहित पांच खिलाड़ियों का डेब्यू

Wed, 16 Jun 2021 09:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को (16 जून) सात साल बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा का नाम शामिल हैं। बता दें कि भारतीय महिला टीन ने पिछला टेस्ट नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैसुरू में खेला था। उस मुकाबले को टीम इंडिया ने पारी और 34 रनों से जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने आखिरी बार टेस्ट मुकाबला 2014 में ही खेला था। भारतीय महिलाओं ने इस मुकाबले में भी शानदार खेल दिखाया और छह विकेट से मैच अपने नाम किया था।

विज्ञापन


उधर, इंग्लैंड की सोफिया डंकली ने भी इस मैच से टेस्ट में डेब्यू किया है। इसके साथ ही डंकली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं, जो इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, कप्तान हीथर नाइट ने यह ऐतिहासिक लम्हा है। वह इंग्लैंड की तरफ से आज 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर रही हैं। हीथर ने तीन टेस्ट, 49 वन-डे और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की हैं। बता दें कि टेस्ट मैच की विजेता टीम को चार अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे।
 

टीमें इस प्रकार हैं : 

इंग्लैंड: टैमी बोमॉन्ट, लॉरेन विनफील्ड-हिल, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोंस (विकेटकीपर), नताली स्काइवर, सोफिया डंकली, जॉर्जिया एल्विस, कैथरीन ब्रंट, आन्या श्रबसोल, सोफी एकल्स्टन, केटी क्रॉस।
विज्ञापन


भारत: स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें