भारत 21 से वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगा। टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज भारत के लिए सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। आईसीसी रैंकिंग में अपना स्थान और प्वाइंट बचाने के लिए भारत को यह सीरीज जीतनी ही होगी। यही नहीं वर्ल्ड चैंपियन और नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज काफी अहम हो जाती है।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई को एंटीगा से अपना अभियान शुरू करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को 26 जुलाई से 3 मैचों की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरना है।
भारत, आठवीं रैंक वाले वेस्टइंडीज से 44 अंक आगे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी सातवीं रैंक वाली श्रीलंका पर 33 अंको की बढ़त है। यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया अपनी सीरीज नहीं जीत पाते, इसका नतीजा उन्हें अंको में भारी नुकसान के रूप में उठाना पड़ेगा।
भारत को 112 अंक बनाए रखने के लिए वेस्टइंडीज को 3-0 या इससे फिर क्लीन स्वीप से मात देनी होगी। 3-1 या 2-0 की हार भी भारत के अंक काट देगी। अगर वेस्ट इंडीज को बड़ा उलटफेर कर भारत को 3-1 या 2-0 से हरा देता है, तो भारत 100 के आंकड़े से नीचे 98 अंको पर आ जाएगा।