फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरियन में ताश के पत्तों की तरह फिर बिखर सकती है टीम इंडिया, ये है खास वजह

Thu, 11 Jan 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोहली
विज्ञापन

केप टाउन में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। दरअसल, दोनों टीमों के बीच अगला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाना है। खेल विशेषज्ञों के मुताबिक सेंचुरियन की पिच केप टाउन से भी ज्यादा तेज है, जिसका फायदा अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। अपनी जीत से उत्साहित दक्षिण अफ्रीका की टीम के इरादे पहले से ही बुलंद है। ऐसे में मेजबान टीम के गेंदबाज सेंचुरियन की तेज पिच का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा, मॉर्ने मॉर्कल और वेरनॉन फिलेंडर ने पहले टेस्ट मैच में भी कप्तान विराट कोहली समेत धवन, पुजारा और रोहित को अपनी गेंदबाजी के जाल में फंसाए रखा था। अब अगला मैच दक्षिण अफ्रीका की सुपरफास्ट पिच पर खेला जाना है तो अफ्रीकी गेंदबाजों के हौसले चौथे आसमान पर होंगे। बताते चलें कि जिस पिच पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है उसकी पिच काफी तेज है और उसमें बहुत उछाल भी है, जो खासतौर से सुबह के वक्त तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार होगी।

पढ़ेंः-  11 साल बाद टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी दो टी-20 मैचों की सीरीज
विज्ञापन


'टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 जनवरी से सेंचुरियन में खेला जाना है। सुपरस्पोर्ट पार्क के पिच क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने इस पिच के बारे में बताया कि 'दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट पिच में ज्यादा उछाल और तेजी चाहता है ताकि इस पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सके। अब हमारा मकसद ऐसी पिच तैयार करना है जिसमें सुबह गेंदबाजों को मदद मिले। ये बेहद ही तेज पिच होगी जिस पर गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल भी मिलेगा।'

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे पायदान पर है। ऐसे में सेंचुरियन के मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन अपनी टीम की अगली जीत को लेकर काफी सुनिश्चिति हैं।
विज्ञापन


गिब्सन का कहना है कि उनकी टीम के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं जो टीम इंडिया को ताश के पत्तों की तरह बिखेरने का मादा रखते हैं। अगले टेस्ट में टीम इंडिया को अफ्रीका के तेज गेंदबाजों खासतौर से फिलेंडर से बचकर रहना होगा। पिछले टेस्ट में फिलेंडर ने टीम इंडिया के 9 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें