फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड को उसके घर और अपने घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी भारत

Mon, 22 Nov 2021 06:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह छठी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई। इसमें से भारत ने तीन सीरीज जीती हैं, जबकि इतनी ही सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो सीरीज जीती टीम इंडिया ने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने न्यूजीलैंड को कोलकाता में खेले गए आखिरी टी-20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया न्यूजीलैंड को उसी के घर में और अपने घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने जनवरी 2020 में न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी-20 द्विपक्षीय सीरीज में 5-0 से हराया था। तब शुरुआती चार मैचों में भारतीय कप्तान विराट कोहली थे। वहीं, आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने कमान संभाली थी। तीन मैचों के परिणाम तो आसानी से आ गए थे, जबकि दो मैचों का नतीजा सुपरओवर में आया था। भारत ने दो मैच सुपरओवर में जीते थे।




दोनों टीम के बीच यह छठी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह छठी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई। इसमें से भारत ने तीन सीरीज जीती हैं, जबकि इतनी ही सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा। अपने घर में भारत ने न्यूजीलैंड से अब तक तीन सीरीज खेलीं, जिनमें से दो में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज फरवरी 2009 में खेली गई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन


भारत ने ज्यादा मैच जीते
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 20 टी-20 मैच खेले गए। इस सीरीज से पहले तक टी-20 में न्यूजीलैंड ही एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसके खिलाफ भारत ने मैच जीतने से ज्यादा हारे थे। हालांकि, यह आंकड़ा भी पीछे छूट गया। अब तक हुए 20 मैच में से भारतीय टीम ने 11 मुकाबले जीते, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड टीम ने जीते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें