फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को रौंदते ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसे की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी

Mon, 18 Dec 2017 10:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
team india - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए आखिरी और निर्णायक वन-डे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने तीन वन-डे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 8 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस सीरीज के जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 8 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धर्मशाला में मिली हार और सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दमदार वापसी करते हुए श्रीलंका को वन-डे सीरीज 2-1 से हराकर पहली बार उनका भारत में सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया।

पढ़ें-- इस युवा गेंदबाज ने कहा, मेरी और कुलदीप यादव की तुलना अश्विन और जडेजा से नहीं करें 

गौरतलब है कि लगातार द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। वेस्टइंडीज (1980-1988) के दौरान 15 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और भारत है। ऑस्ट्रेलिया (2009-10) के दौरान 8, जबकि टीम इंडिया ने भी 2016 से लेकर अबतक 8 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। वहीं, तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान के नाम (2011-2012) के दौरान 7 द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2016 से टीम इंडिया ने जिंबाब्वे के खिलाफ जीत का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक बरकरार है। इस दौरान टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (2016), इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड (2017) और एक बार फिर श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने यह खास मुकाम हासिल किया है। वहीं, 35 साल से टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें