फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: बीसीसीआई ने पहले टेस्ट में मिली हार के बाद लिया अहम फैसला, इस ऑलराउंडर को टीम में किया शामिल

Sun, 20 Oct 2024 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने वाशिंगटन को किस कारण टीम में शामिल किया है क्योंकि टीम में पहले से ही रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर पहले से ही शामिल हैं।
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद एक अहम फैसला लिया है। भारत ने कीवी टीम के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम घोषित की जिसमें ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। तमिलनाडु के लिए खेलने वाले वाशिंगटन पुणे में टीम के साथ जुड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाना है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने वाशिंगटन को किस कारण टीम में शामिल किया है क्योंकि टीम में पहले से ही रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर पहले से ही शामिल हैं। भारत अब पुणे और मुंबई के लिए 16 सदस्यीय टीम के साथ रवाना होगी। मालूम हो कि न्यूजीलैंड ने भारत को बंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराया था। कीवी टीम की यह 36 साल में भारत के खिलाफ उसी की जमीन पर पहली टेस्ट जीत थी। 

वाशिंगटन सुंदर ने रणजी ट्रॉफी सत्र का शानदार तरीके से आगाज किया था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे। इसके अलावा वाशिंगटन ने दो विकेट भी लिए थे। वाशिंगटन ने आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2021 में अहमदाबाद में टेस्ट मैच खेला था। हालांकि, चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें