फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेटरों ने दी बधाई, सचिन बोले- गर्व के साथ हेलमेट पर लगाया है तिरंगा

Sun, 15 Aug 2021 01:33 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस पावन अवसर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह सहित कई क्रिकेटरों ने देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की  बधाई देते हुए लिखा, आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई, आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। इस अवसर पर क्रिकेट जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों ने भी शुभकामनाएं दीं जिनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वेंकटेश प्रसाद और युवराज सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। 

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते ट्वीट कर लिखा, भारत हमेशा सर आंखों पर, मैंने हमेशा हेलमेट पर गर्व के साथ झंडा लगाया है, यह मुझे हमेशा याद दिलाता था कि मैं मैंदान पर क्यों हूं, पूरी दुनिया में भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने स्वंत्रतता सेनानियों को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा, आज हम 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उन लोगों के संघर्ष को याद कर रहे हैं जो देश की आजादी के लिेए लड़े, स्वतंत्रता बहुमूल्य है, इसका सम्मान करें और आनंद लें। 
विज्ञापन

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य रहे वेंकटेश प्रसाद ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं अलग ही अंदाज में दीं। उन्होंने इस मौके पर ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रसाद वंदे मातरम गाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, स्वतंत्रता हमारे दिमाग में है, विश्वास हमारे शब्दों में है, गर्व हमारी आत्मा है आओ इस पावन अवसर पर देश को सैल्यूट करें। 
उधर वीरेंद्र सहवाग ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं निराले अंदाज में दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, न पूछो जमाने को के क्या मेरी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी है, हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए दिल दिया है…जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए!! स्वतंत्रता दिवस की अनेक शुभकामनाएं सभी भारतवासियों को। 
 

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने भी दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

क्रिकेटरों के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, ने भी इस पावन पर्व पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें