फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत की दूसरी जीत, सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत

Wed, 09 Oct 2024 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : @BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले में 82 रन से जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और नेट रनरेट में सुधार कर लिया। अब टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच पर है। 
विज्ञापन

भारत के नेट रनरेट में सुधार
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +0.576 का हो गया है। वहीं, श्रीलंका तीन मैचों में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। 

ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंका की टीम
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को पहला झटका विश्मी गुनारत्ने के रूप में लगा जो खाता भी नहीं खोल सकीं। दूसरे ओवर में चामरी अट्टापट्टू भी पवेलियन लौट गईं। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने अपना शिकार बनाया। पारी की शुरुआत से ही श्रीलंका की टीम एक लंबी साझेदारी के लिए जूझती दिखी। भारतीय गेंदबाजों के आगे उनका बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों के तरह बिखर गया। इस मैच में हर्षिता ने तीन, कविशा ने 21, अनुष्का ने 20, निलक्शइका ने आठ, कंचना ने 19, सुगंदिका ने एक, इनोशी ने एक, उदेशिका ने नौ और इनोका रानावीरा ने दो* रन बनाए। भारत के लिए अरुंधति और आशा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रेणुका को दो विकेट मिले जबकि श्रेयंका और दीप्ति को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने बनाया इस विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर
सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की मदद से भारत ने महिला टी20 विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट पर 172 रन बनाए। यह भारत का इस विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर है। मंधाना ने अपने टी20 करिअर का 27वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 रन की पारी में चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, शेफाली ने 40 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें चार चौके लगाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 98 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली और आठ चौके व एक छक्का लगाया। श्रीलंका के लिए अट्टापट्टू और एमा को एक-एक विकेट मिला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मंधाना और शैफाली ने भारत को सधी अच्छी दिलाई। टीम ने पावरप्ले के शुरुआती छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बनाए।
विज्ञापन

शेफाली के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे
शैफाली के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे हो गए। वे ऐसा करने वाली पांचवीं भारतीय बन गई हैं। उनसे पहले स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत, मिताली राज और जेमिमा रोड्रिग्ज यह कारनामा कर चुकी हैं। मंधाना ने इस विश्वकप में भारत के लिए पहला छक्का लगाया। उन्होंने यह शॉट सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर खेला। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 78 रन था। मंधाना के 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगा कर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का 98 रन पर पहला विकेट गिरा। मंधान अपना अर्धशतक लगाने के बाद रन आउट हो गईं। हरमनप्रीत ने पारी के आखिरी ओवर में प्रभोधिनी की अंतिम दो गेंदों पर दो चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें