फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: उपकप्तान मंधाना ने नए कोच की तारीफ की, कहा- टेस्ट मानसिकता के लिए अमोल सर के अनुभव पर भरोसा

Wed, 13 Dec 2023 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई।

सार

अपने एक दशक लंबे करियर में सिर्फ चार टेस्ट खेलने वालीं मंधाना का मानना है कि बृहस्पतिवार से यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय मुकाबले से पहले घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज और कप्तान मजूमदार की उपस्थिति टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कोच अमोल और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय के बाद टेस्ट मैच खेलने को तैयार भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी युवा टीम के साथी इंग्लैंड के खिलाफ लाल गेंद प्रारूप के इस मैच की मानसिकता में ढलने के लिए नए मुख्य कोच अमोल मजूमदार से सीखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन




भारत ने दो साल पहले जून और सितंबर में क्रमश: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक टेस्ट खेला था। यह दोनों चार दिवसीय मुकाबले ड्राॅ रहे थे। भारत की तुलना में इंग्लैंड को लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का हालिया अनुभव ज्यादा है। टीम ने इस साल जून में महिला एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था।
विज्ञापन


अपने एक दशक लंबे करियर में सिर्फ चार टेस्ट खेलने वालीं मंधाना का मानना है कि बृहस्पतिवार से यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय मुकाबले से पहले घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज और कप्तान मजूमदार की उपस्थिति टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


India vs England: Eight days of building blocks await for women's tests-  The New Indian Express

मंधाना ने कहा, ‘ हमारे पास अमोल सर के रूप में एक अनुभवी कोच है। उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने का आपार अनुभव है। वह चार दिवसीय मैच खेलने के आदी रहे है। हमारी टीम में दो-तीन खिलाड़ियों को मिलाकर जितना अनुभव है उससे ज्यादा अनुभव उन्हें है। मैं देख सकती हूं कि टीम की कई खिलाड़ी उनसे मानसिकता के बारे में पूछ रही थी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें