फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs BAN W: सेमीफाइनल में धमाल मचाने के लिए तैयार शेफाली वर्मा, बांग्लादेश को चुनौती देते हुए कही यह बात

Thu, 25 Jul 2024 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने तीन मैचों में 166.31 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। हाल ही में नेपाल के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा था। 20 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने महज 48 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की मेजबानी में जारी महिला एशिया कप 2024 धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को दोपहर दो बजे से भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा जबकि शाम सात बजे श्रीलंका की टीम पाकिस्तान से दूसरे सेमीफाइनल मैच में भिड़ेगी। 
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीमा - फोटो : BCCI
भारतीय टीम का विजय अभियान जारी
ग्रुप स्टेज में भारत को सभी मैचों में जीत मिली है। पहले उन्होंने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 78 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, मंगलवार को नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने नेपाल को 82 रनों से हराया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रही है। 

भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
टीम के प्रदर्शन पर क्या बोलीं शेफाली?
सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बताया कि आगामी मैच में वह अपनी पिछली पारियों से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं और दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "यह अच्छा अहसास है कि हम सारे मैच जीत रहे हैं और एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सेमीफाइनल काफी महत्वपूर्ण है। हम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और उम्मीद है कि रणनीति पर अमल कर सकेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "बल्लेबाजी ईकाई के तौर पर हम अपनी ताकत पर भरोसा कर रहे हैं। गेंदबाज भी नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन लगातार सुधार जरूरी है। हम फील्डिंग पर मेहनत कर रहे हैं।"
विज्ञापन

दयालन-शेफाली - फोटो : BCCI
शेफाली वर्मा का प्रदर्शन
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने तीन मैचों में 166.31 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। हाल ही में नेपाल के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा था। 20 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने महज 48 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 168.75 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और एक छक्का लगाया था। वह इस टूर्नामेंट में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। भारत के लिए भी वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें