कौन करेगा ओपनिंग?
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने दूसरे मैच में 46 गेंद में शतक लगाया था। हालांकि, भारत की पहली पसंद की टी20 टीम में रिजर्व ओपनर होने के कारण जायसवाल का शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत का दावा पुख्ता लगता है। जायसवाल ने 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से और 161 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 502 रन बनाए हैं। हालांकि, भारतीय टीम आमतौर पर विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करती।
क्या बेंच पर बैठेंगे अभिषेक?
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
साथ ही ऐसा होता नहीं है कि एक यादगार पारी खेलने के बाद किसी बल्लेबाज को अगले मैच में बाहर कर दिया जाए। वैसे ईशान किशन, मनोज तिवारी और करूण नायर यह झेल चुके हैं। तिवारी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में पहले वनडे शतक के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, जबकि नायर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक लगाने के बाद टीम में जगह नहीं पा सके थे। ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने के बाद अगले मैच में बेंच पर बैठा दिए गए थे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अभिषेक को टीम में क्या रोल दिया जाता है। टीम मैनेजमेंट के लिए यह चिंता का सबब होगा।
यशस्वी-अभिषेक दोनों खेल सकते हैं
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : twitter
कप्तान शुभमन अंडर 14 दिनों के अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ यह नाइंसाफी होने नहीं देने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यशस्वी या अभिषेक में से किसी एक को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरना होगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले सैमसन को पांचवें नंबर पर उतरना पड़ सकता है और ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है।
सैमसन और दुबे को भी मिल सकता है मौका
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
यशस्वी जायसवाल प्लेइंग-11 में बी साइ सुदर्शन को रिप्लेस कर सकते हैं जो पहले दो मैचों के लिए ही स्क्वॉड में चुने गए थे। वहीं, सैमसन ध्रुव जुरेल की जगह प्लेइंग-11 में एंट्री पा सकते हैं। टी20 विश्व कप में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे शिवम दुबे को रियान पराग की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। पराग पहले टी20 में दो रन बना सके थे, जबकि दूसरे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : twitter
जहां तक जिम्बाब्वे का सवाल है तो उसे अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। हरारे स्पोटर्स क्लब की पिच पर अतिरिक्त उछाल में स्पिनर रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर को खेलना मुश्किल हो रहा था। मेजबान कप्तान सिकंदर रजा चल नहीं पा रहे, जबकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में सक्षम नहीं दिख रहे। पहले मैच में 13 रन से अप्रत्याशित हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने समय पर सही फैसला लेते हुए पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेला। कप्तान गिल को पहले दो मैचों में मिली नाकामी के बाद एक अच्छी पारी खेलनी होगी ।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : twitter
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, क्लाइव मैंडेड (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स।
लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारत बनाम जिंबाब्वे
- फोटो : Zimbabwe Cricket
हम भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...
कब है भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम चार बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के प्रसारण के अधिकार हैं। इसके अलग-अलग चैनल पर आप हिंदी और अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) एप पर देखी जा सकती है। साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।