फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM Analysis: शुभमन ने दिखाया दम तो दीपक चाहर ने की वापसी, जानें जिम्बाब्वे सीरीज से भारत को क्या मिला

Tue, 23 Aug 2022 08:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

भारतीय टीम सीरीज तो जीत गई, लेकिन उसे जिम्बाब्वे जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के साथ खेलकर क्या मिला? आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में फायदेमंद क्या रहा...
विज्ञापन
शुभमन गिल और दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम का विजयी अभियान जिम्बाब्वे में जारी रहा। उसने तीन वनडे मैचों की सीरीज में मेजबान टीम का सफाया कर दिया। भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम की। तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने लड़ने की हिम्मत दिखाई और मैच आखिरी ओवर तक गया भी, लेकिन भारतीय टीम के अनुभव से वह नहीं जीत पाए। सिकंदर रजा के शतक से रोमांचक हुए मैच को टीम इंडिया ने 13 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


हरारे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई। भारत ने छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया है। भारत 1997 के बाद से जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हारा है। इस दौरान उसने लगातार सात सीरीज अपने नाम की हैं। भारतीय टीम सीरीज तो जीत गई, लेकिन उसे जिम्बाब्वे जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के साथ खेलकर क्या मिला? आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में फायदेमंद क्या रहा...

शुभमन गिल जैसा विश्वसनीय बल्लेबाज मिला

शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
गिल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में कई मजबूत पारियां खेली हैं। इन सबके बाद सवाल यह था कि गिल बड़ी पारी कब खेलेंगे? अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में कब बदल पाएंगे? इसका जवाब भी उन्होंने हरारे में दे दिया। गिल ने तीसरे वनडे में 130 रन बनाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन (245 रन) बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके अलावा उनके नाम सीरीज में उच्चतम स्कोर (130 रन) और सबसे ज्यादा कैच (पांच) भी रहा। 

केएल राहुल के आने के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। यह किसी भी टीम में सबसे जिम्मेदारी वाला स्थान है। भारत के लिए विराट कोहली इस क्रम पर खेलते हैं। गिल ने इस क्रम पर भी खुद को साबित किया। उन्होंने यह बता दिया कि वह भविष्य में विराट के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह को ले सकते हैं।

केएल राहुल 'मैच फिटनेस' में पास

केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने वाले केएल राहुल से टीम को काफी उम्मीदें थीं। एशिया कप से पहले उन्हें अभ्यास की जरूरत थी। राहुल ने तीनों मैच में भागीदारी ली। वह पहले मुकाबले में बल्लेबाजी नहीं कर सके। दूसरे मैच में एक और तीसरे में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए हो, लेकिन खुद को मैच के लिए फिट जरूर साबित कर दिया। ट्रेनिंग में फिटनेस टेस्ट पास करना अलग बात है, लेकिन मैच में पूरा समय देकर खुद को फिट साबित करना बड़ी बात है। राहुल ने यह साबित कर दिया कि वह मैच के लिए पूरी तरह है और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेल सकते हैं।

दीपक चाहर की वापसी

दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी 2022 के बाद दीपक चाहर ने पेशेवर क्रिकेट में वापसी की। वह चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। चाहर ने पहले मैच में तीन विकेट लेकर यह दिखा दिया कि चोट तो लगी, लेकिन स्विंग कराना नहीं भूले। चाहर को पहले और तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला। उन्होंने कुल पांच विकेट लिए। एशिया कप के लिए उन्हें जरूर स्टैंडबाय के तौर पर चुना गया है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने जरूर अपनी दावेदारी ठोक दी है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा और बेहतर बने

प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे टीम में लगातार मौके दिए जा रहे हैं। इस साल उन्हें 11 मैचों में खेलने का मौका मिला है और उन्होंने इस दौरान 19 विकेट अपने नाम किए। अनुभवी गेंदबाजों की अनुपस्थिति में कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की है। जिम्बाब्वे में उनकी लाइन पहले से बेहतर नजर आई और वह स्विंग भी करा रहे थे। कृष्णा ने दो मैच में चार विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें