फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वनडे सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर सकता है भारत, देखें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Fri, 11 Feb 2022 07:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

शुक्रवार को भारतीय टीम पहली बार वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने उतरेगी। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज से 14वीं सीरीज जीत ली है और अब क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब भारत के पास पहली बार वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। दोनों टीमों के बीच 21 वनडे सीरीज हुई हैं। इनमें से सात वेस्टइंडीज और 14 भारतीय टीम के नाम रही हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज दो बार भारत को क्लीन स्वीप कर चुका है, जबकि भारत कभी भी वेस्टइंडीज का सूपड़ा नहीं साफ कर पाया। 2019 में ऐसा मौका आया था, जब वेस्टइंडीज भारत के दौरे में कोई वनडे मैच नहीं जीता था। सीरीज के दो मैच भारत के नाम रहे थे और एक मैच बेनतीजा रहा था। यहां भी भारत क्लीन स्वीप करने से चूक गया था। इस बार टीम इंडिया क्लीन स्वीप का मौका नहीं छोड़ना चाहेगी। 

शानदार लय में है भारतीय टीम
वनडे सीरीज में भारतीय टीम बेहतरीन लय में दिखी है। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 44 रन के अंतर से जीत हासिल की। दोनों मैचों में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में चहल ने चार विकेट लिए थे और दूसरे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट झटके थे। दोनों मैचों में टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की। अब भारत तीसरा मैच भी जीतना चाहेगा। 
विज्ञापन


वनडे में दोनों टीमों के बीच कैसा है रिकॉर्ड
द्वीपक्षीय वनडे सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 90 मैच हुए हैं। इनमें से 43 भारत और 43 वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं। एक मैच टाई रहा है और तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। भारतीय जमीन पर भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने भारत में कुल 11 सीरीज खेली हैं। इनमें से तीन वेस्टइंडीज और आठ भारत के नाम रही हैं। कैरिबियाई टीम भारत में भी टीम इंडिया को क्लीन स्वीप कर चुकी है। ऐसे में रोहित की टीम वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करके इतिहास बदलने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


भारत में वेस्टइंडीज बनाम भारत वनडे सीरीज के नतीजे

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 1983/84
मैच- 5
भारत जीता- 0
वेस्टइंडीज जीता- 5

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 1987/88
मैच- 7
भारत जीता- 1
वेस्टइंडीज जीता- 6

भारत बनाम वेस्टइंडीज - 1994/95
मैच- 5
भारत जीता- 4
वेस्टइंडीज जीता- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2002/03
मैच- 7
भारत जीता- 3
वेस्टइंडीज जीता- 4

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2006/07
मैच- 4
भारत जीता- 3
वेस्टइंडीज जीता- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2011/12
मैच- 5
भारत जीता- 4
वेस्टइंडीज जीता- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2013/14
मैच- 3
भारत जीता- 2
वेस्टइंडीज जीता- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2014/15
मैच- 3
भारत जीता- 2
वेस्टइंडीज जीता- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2018/19
मैच- 5
भारत जीता- 3
वेस्टइंडीज जीता- 1
टाई- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2019/20
मैच- 3
भारत जीता- 2
वेस्टइंडीज जीता- 1

भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2022*
मैच-3
भारत जीता-2
वेस्टइंडीज जीता-0
*इस सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें