फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे आज, जानें टीवी-मोबाइल पर कैसे देखें मैच

Sun, 24 Jul 2022 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार के दिन है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया की निगाहें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर हैं। इसी इरादे के साथ भारत दूसरे मैच में उतरेगा। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में होने वाले इस मैच में भारत को जीत मिलती है तो उसके पास 2-0 की अजेय बढ़त हो जाएगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और टीम इंडिया ने तीन रन के करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। ऐसे में दूसरा मुकाबला भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढे़ छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण का अधिकार फैनकोड ग्रुप के पास है। टीवी में मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप या फैनकोड वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज की संभावित टीम
शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमराह ब्रूक्स, काइल मायर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जायडन सेल्स।

भारत की संभावित टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा/आवेश खान/अर्शदीप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें