फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA: पंत, सूर्या या सिराज किसे चुना गया 'बेस्ट फील्डर', युवराज सिंह ने पहनाया मेडल, जानें क्या कहा

Thu, 13 Jun 2024 03:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिराज ने अमेरिका के खिलाफ मैच में शानदार फील्डिंग की थी। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश कुमार का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका था। इस दौरान उन्होंने कुछ रन भी बचाए थे। मैच के बाद युवराज सिंह खास मेहमान के तौर पर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे।
विज्ञापन
युवराज सिंह-टीम इंडिया - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अमेरिका के खिलाफ बुधवार को सात विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस मैच के बाद 'बेस्ट फील्डर' चुना गया। टीम के फील्डिंग कोच दिलीप ने ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज को इस अवॉर्ड के लिए नामित किया। दरअसल, इन तीनों खिलाड़ियों ने अमेरिका के खिलाफ मैच में शानदार फील्डिंग की थी। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को बेस्ट फील्डर के रूप में चुना।
विज्ञापन

सिराज को मेडल पहनाते युवराज - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
सिराज को मिला अवॉर्ड
सिराज ने अमेरिका के खिलाफ मैच में शानदार फील्डिंग की थी। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश कुमार का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका था। इस दौरान उन्होंने कुछ रन भी बचाए थे। मैच के बाद युवराज सिंह खास मेहमान के तौर पर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उन्होंने सिराज को बेस्ट फील्डर के रूप में चुना। 

सिराज को बधाई देते युवराज - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
युवी ने की भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ
युवी ने कहा, "अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच और पिछले गेम में आपके बल्लेबाजी कौशल के लिए भी बधाई। सूर्यकुमार के बिल्कुल विपरीत लेकिन स्थिति के अनुसार। शिवम बहुत बढ़िया, तुम्हें रन बनाते और भारत के लिए मैच खत्म करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। शाबाश, सभी बेहतरीन दोस्तों। मुझे पूरा यकीन है कि आप कोई दबाव नहीं, आनंद लेंगे। बेशक, खेल के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सिराज गेम चेंजर, शानदार कैच।"

वहीं, सिराज ने मेडल हासिल करने के बाद कहा, "यह अद्भुत अहसास है कि पिछले विश्व कप में मैं 11 मैचों में दावेदार था, लेकिन पदक नहीं जीत सका, लेकिन कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और हमेशा फल देती है।"
विज्ञापन

भारत बनाम अमेरिका - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की बेहतरीन साझेदारी के दम पर भारत ने अमेरिका को सात विकेट से हराकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन सूर्यकुमार और शिवम ने टीम को संभाला जिसके दम पर भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें