इशान किशन
- फोटो : social media
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान से पहले अपने जन्मदिन पर पदार्पण करने वाले भारतीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह थे। उन्होंने आठ मार्च 1990 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में अपना पहला और आखिरी वनडे खेला था। आठ मार्च 1963 को जन्में गुरशरण ने इस मैच में चार रन बनाए और उन्हें इसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।
ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना में हुआ और उन्होंने अब तक दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 60 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में ही 56 रन बनाए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।