फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: राणातुंगा पर खूब भड़के दानिश कनेरिया, कहा- जब भारत हराएगा तब पता चलेगा

सार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अर्जुन राणातुंगा के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर बी टीम भेजी है। कनेरिया ने कहा कि जब भारतीय श्रीलंका को हराएगी तब राणातुंगा को पता चलेगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला एकदिवसीय मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा 
विज्ञापन
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया को लेकर पू्र्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में भारतीय टीम का का मजाक बनाते हुए कहा था कि बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर बी टीम भेजी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ऐसी कमजोर टीम के खिलाफ सीरीज आयोजन कर अपनी बेइज्जती कर रहा है। जिसके बाद राणातुंगा के इस बयान पर कई क्रिकेटरों ने आपित्त जताई थी। वहीं अब उन्हें खरी खोटी सुनाने वालों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम में अगर देखा जाए तो शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव जैसे अनुभवी क्रिकेटर हैं। ये सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व पांच साल से ज्यादा समय से कर रहे हैं। राणातुंगा टिप्पणी के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने उन्हें खूब खऱी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि उन्हें राणातुंगा से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। 

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मिस्टर राणातुंगा सबसे पहले आप अपने बयान के चलते सुर्खियों में आना चाहते हो, मौजूदा समय में भारत के पास एक ऐसी टीम है जिसमें 50-60 खिलाड़ियों का पूल है, जो काफी मजबूत है और दो देशों का दौरान कर रही है। उन्होंने आगे कहा, श्रीलंका पहुंची टीम में भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए लगातार खेलते हैं।

कनेरिया ने कहा कि मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझे सुनकर दुख हुआ क्योंकि यह आपकी तरफ से कहा गया। आप इतने बड़े खिलाड़ी रहे हैं फिरभी आपने ऐसा बयान दिया। कनेरिया ने आगे कहा, श्रीलंका क्रिकेट पर संकट छाया है, उनके बोर्ड को ऐसे में बीसीसीआई को इस बात के लिेए धन्यवाद देना चाहिए कि उसने अपनी टीम श्रीलंका दौरे पर भेजी है ताकि वह क्रिकेट की डावाडोल होती स्थिति को संभाल सके। श्रीलंका क्रिकेट खुद इस समय संकट में फंसा है, उनके खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे पर बायो-बबल नियम तोड़े और उनकी परफॉर्मेंस काफी खराब रही। 
विज्ञापन

कनेरिया के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट पतन की ओर है, वह भूल गया कि क्रिकेट कैसे खेला जाता है, आपको खुश होना चाहिए कि भारत ने आपके यहां टीम भेजी है जिससे आपको आर्थिक संकट से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। कनेरिया ने कहा, राणातुंगा को इस तरह का बयान देनी की जरूरत नहीं थी, जब भारत श्रीलंका को शर्मनाक ढंग से हराएगा तब राणातुंगा को पता चलेगा कि टीम इंडिया क्या चीज है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें