फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Playing-11: लगातार तीसरे दिन मैच खेल रहा भारत, प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव, अक्षर की एंट्री

Tue, 12 Sep 2023 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Playing 11 Prediction: भारतीय टीम लगातार तीसरे दिन क्रिकेट खेलने उतरी है। 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच का आधिकारिक दिन था। उस दिन भारतीय टीम 24.1 ओवर खेल सकी थी। सोमवार को रिजर्व डे पर पूरे 50-50 का खेल हुआ। अब मंगलवार को टीम एक और मैच खेल रही है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया मंगलवार को सुपर फोर में श्रीलंका से भिड़ रही है। यह मैच भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला जा रहा है। यह वही मैदान हैं जहां बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान का मैच रिजर्व डे में पहुंचा था। हालांकि, मौसम की मार का प्रभाव भारत-श्रीलंका मैच में भी देखने को मिल सकता है। यह मुकाबला दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। वहीं, टॉस उससे आधे घंटे पहले हुआ, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 
विज्ञापन

लगातार तीन दिन क्रिकेट खेल रही टीम इंडिया

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम लगातार तीसरे दिन क्रिकेट खेलने उतरी है। 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच का आधिकारिक दिन था। उस दिन भारतीय टीम 24.1 ओवर खेल सकी थी। सोमवार को रिजर्व डे पर पूरे 50-50 का खेल हुआ। अब मंगलवार को टीम एक और मैच खेल रही है।

हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट ने उसी टीम को उतारा और बेंच पर मौजूद छह खिलाड़ियों में से सिर्फ एक को आजमाया। विश्व कप से पहले टीम मैनेजमेंट को वर्कलोड का भी ध्यान रखना है। साथ ही खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी चिंता है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी हाल ही में ठीक होकर टीम में लौटे हैं।

भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम पूरी मजबूती के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरी थी। टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में एक फोर्स्ड चेंज के साथ मैदान पर उतरना पड़ा था। नेपाल के खिलाफ फील्डिंग करते हुए श्रेयस की कमर में चोट लगी थी। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया था और श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी उन्हें आराम दिया गया। जैसा की कप्तान रोहित ने बताया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पांच मिनट पहले केएल राहुल को पता चला था कि वह खेल रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ राहुल ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली।

भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं। नेपाल के खिलाफ शमी को मौका मिला था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने का फैसला लिया। सूर्या वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल हैं। हालांकि, उन्हें अब तक मैच प्रैक्टिस नहीं मिली है। बुमराह टीम इंडिया के एक्स-फैक्टर हैं और हाल ही में चोट से लौटे हैं। उन्हें टीम इंडिया विश्व कप तक बचाकर रखना चाहेगी। वह भी श्रीलंका के खिलाफ खेल रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच वनडे में आंकड़े

श्रीलंका की टीम में पहले ही काफी चोटिल खिलाड़ी हैं। उन्हें मजबूरन अपनी सबसे मजबूत टीम ही उतारनी पड़ी है और प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमों के बीच वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक भारत और श्रीलंका 165 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से 96 वनडे भारत ने और 57 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा और 11 मुकाबले बेनतीजा रहे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीमें 36 बार भिड़ चुकी हैं।

इसमें से 17 मुकाबले भारत ने और 16 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। तीन मैच बेनतीजा रहे। पिछली बार यानी 2022 एशिया कप टी20 में सुपर फोर में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की हार ही निर्णायक साबित हुई थी और भारत सुपर फोर राउंड से बाहर हो गया था। इस बार टीम इंडिया इसका बदला लेने उतरेगी। 

आज भी बारिश के आसार

आज के मैच में भी बारिश की संभावना है। पूरे मैच के दौरान आसमान में बादल रहेंगे। मैच के दौरान शाम में बारिश की संभावना है। ऐसे में इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकता है। हालांकि, इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में जो नतीजा आना होगा, वह आज ही आएगा। यानी अगर बारिश हुई तो अंपायर्स 20-20 ओवर का खेल कराने की कोशिश करेंगे। अगर यह भी संभव नहीं हुआ तो मैच को रद्द करना पड़ेगा और दोनों टीमें एक-एक अंक बाटेंगीं।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन,  हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें