वनडे हो या टी20, एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका सात बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने चार मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका को तीन फाइनल में जीत मिली। यह आठवीं बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले भारत और श्रीलंका, 1988 एशिया कप, 1990/91 एशिया कप, 1995 एशिया कप, 1997 एशिया कप, 2004 एशिया कप, 2008 एशिया कप, 2010 एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुके हैं।
भारत-श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बैटर |
मैच |
रन |
औसत |
हाईएस्ट स्कोर |
| सचिन तेंदुलकर |
84 |
3113 |
43.84 |
138 |
| सनथ जयसूर्या |
89 |
2899 |
36.23 |
189 |
| कुमार संगकारा |
76 |
2700 |
39.70 |
138* |
| महेला जयवर्धने |
87 |
2666 |
35.07 |
128 |
| विराट कोहली |
51 |
2506 |
62.65 |
166* |
भारत ने 1988, 1990/91, 1995 और 2010 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था और टीम चैंपियन बनी थी। वहीं, श्रीलंका ने 1997, 2004 और 2008 के एशिया कप फाइनल में भारत को शिकस्त दी थी और चैंपियन बनी थी। 13 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में एक बार फिर यह दोनों टीमें आमने-सामने हैं।
वहीं, तीन या इससे ज्यादा टीमों के टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक 19 बार फाइनल (इस फाइनल से पहले) में भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने नौ फाइनल जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने भी नौ फाइनल्स में जीत हासिल की। 2002 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित की गईं। पिछली बार यह दोनों टीमें 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने आई थीं। तब श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था। आज 20वीं बार किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत-श्रीलंका की टीमें भिड़ रही हैं।
तीन या इससे ज्यादा देशों वाले टूर्नामेंट में भारत-श्रीलंका फाइनल के नतीजे
| नतीजा |
टॉस |
साल |
| भारत 6 विकेट से जीता |
भारत |
1988 |
| भारत 7 विकेट से जीता |
भारत |
1991 |
| भारत 6 विकेट से जीता |
भारत |
1994 |
| भारत 8 विकेट से जीता |
भारत |
1995 |
| श्रीलंका 8 विकेट से जीता |
भारत |
1997 |
| भारत 6 रन से जीता |
भारत |
1998 |
| श्रीलंका 245 रन से जीता |
श्रीलंका |
2000 |
| श्रीलंका 121 रन से जीता |
श्रीलंका |
2001 |
भारत-श्रीलंका
संयुक्त विजेता |
श्रीलंका |
2002 |
| श्रीलंका 25 रन से जीता |
श्रीलंका |
2004 |
| श्रीलंका 18 रन से जीता |
श्रीलंका |
2005 |
| श्रीलंका 100 रन से जीता |
भारत |
2008 |
| भारत 46 रन से जीता |
भारत |
2009 |
| श्रीलंका 4 विकेट से जीता |
श्रीलंका |
2010 |
| भारत 81 रन से जीता |
भारत |
2010 |
| श्रीलंका 74 रन से जीता |
श्रीलंका |
2010 |
| भारत 6 विकेट से जीता |
श्रीलंका |
2011 |
| भारत 1 विकेट से जीता |
भारत |
2013 |
| श्रीलंका 6 विकेट से जीता |
श्रीलंका |
2014 |
| ? |
श्रीलंका |
2023 |
वनडे एशिया कप में भारत और श्रीलंका 20 बार आमने-सामने (इस फाइनल से पहले) आ चुके हैं। इसमें से 10 मैच भारत और 10 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। टक्कर बराबरी की है। पिछली बार यह दोनों टीमें एशिया कप में इसी साल सुपर फोर में भिड़ी थीं। तब भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया था। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला गया था।
एशिया कप विजेताओं का इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में भारतीय टीम 65 वनडे मैच खेल चुकी है। इसमें से भारत ने 31 और श्रीलंका ने 28 मुकाबले जीते हैं। छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, दोनों के बीच श्रीलंका में पिछले पांच वनडे में भारत ने चार मैच जीते हैं। एक में दासुन शनाका की टीम को जीत मिली।
भारत-श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| गेंदबाज |
मैच |
विकेट |
इकॉनमी |
बेस्ट बॉलिंग |
| मुथैया मुरलीधरन |
63 |
74 |
4.28 |
7/30 |
| चमिंडा वास |
61 |
70 |
4.66 |
5/14 |
| जहीर खान |
48 |
66 |
4.98 |
5/42 |
| हरभजन सिंह |
47 |
61 |
4.19 |
5/56 |
| अजीत अगरकर |
25 |
49 |
4.98 |
5/44 |
भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक वनडे में 166 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैच जीते हैं। 11 मैच बेनतीजा रहे और एक मुकाबला टाई रहा। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम विजयी बनती है और विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाती है।