भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है। शुक्रवार को खेले गए मैच में 86 रन के लक्ष्य को भारत ने 6.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से भी ऊपर चला गया है। टीम इंडिया का भविष्य अब अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सात नवंबर को होने वाले मैच पर टिका है।
बहरहाल, स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों को जमकर धूना। आइए जानते हैं, इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने-
1. भारत की सबसे बड़ी जीत
भारत ने यह मैच 81 गेंद शेष रहते जीता। टी-20 में गेंदों के मामले में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।
- 81 रन खिलाफ स्कॉटलैंड: दुबई, 2021*
- 59 रन खिलाफ यूएई: मीरपुर, 2016
- 41 रन खिलाफ जिम्बाब्वे: हरारे, 2016
2. टी-20 विश्व कप में तीसरी सबसे बड़ी जीत
टी-20 विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा यह गेंद शेष रहने के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका के नाम यह रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 में नीदरलैंड्स को 90 गेंद शेष रहते हराया था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने 2021 में बांग्लादेश को 82 गेंद शेष रहते हराया था।
विश्व कप में सबसे ज्यादा गेंद रहते जीत
- 90: श्रीलंका खिलाफ नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014
- 82: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ बांग्लादेश, दुबई, 2021
- 81: भारत खिलाफ स्कॉटलैंड, दुबई, 2021*
- 77: श्रीलंका खिलाफ नीदरलैंड्स, शारजाह, 2021
- 74: न्यूजीलैंड खिलाफ केन्या, डरबन, 2007
- 70: इंग्लैंड खिलाफ वेस्टइंडीज, दुबई, 2021
3. विश्व कप में पावरप्ले में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में 2 विकेट गंवाकर 82 रन बनाए। यह विश्व कप में पावरप्ले में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। पहले छह ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम है। उसने 2014 में एक विकेट गंवाकर 91 रन बनाए थे।
- 91/1: नीदरलैंड्स खिलाफ आयरलैंड, सिलहेट, 2014
- 89/3: इंग्लैंड खिलाफ दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2014
- 83/0: वेस्टइंडीज खिलाफ ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 2009
- 83/0: दक्षिण अफ्रीका खिलाफ इंग्लैंड, मुंबई, 2016
- 82/2: भारत खिलाफ स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
4. टी-20 में पावरप्ले में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
भारत का टी-20 में पावरप्ले में 82 रन उच्चतम स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 78 रन था, जो उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे।
- 82/2 खिलाफ स्कॉटलैंड, दुबई 2021*
- 78/2 खिलाफ दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2018
- 77/1 खिलाफ श्रीलंका, नागपुर, 2009
- 76/1 खिलाफ न्यूजीलैंड, जोहानिसबर्ग, 2007
5. राहुल ने इस विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई
केएल राहुल ने 18 गेंदों पर पचास लगाया। यह इस टी-20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक है। वहीं, ओवरऑल टी-20 विश्व कप का चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। राहुल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक भी था।
टी-20 विश्व कप में सबसे तेज पचास
12 गेंद: युवराज सिंह vs इंग्लैंड, डरबन 2007
17 गेंद: स्टीफन माइबर्ग vs आयरलैंड, सिलहेट 2014
18 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल vs पाकिस्तान, मीरपुर 2014
18 गेंद: केएल राहुल vs स्कॉटलैंड, दुबई 2021*