सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मंगलवार (12 दिसंबर) को गकेबराह के सेंट जॉर्ज पार्क में 56 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 36 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 155.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बतौर कप्तान टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका में बतौर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 2007 में 45 रन बनाए थे। इस सीरीज में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान टी20 में दो हजार रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में दो हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों ने 56-56 पारियों में ऐसा किया। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। राहुल ने 58 पारियों में अपने दो हजार रन पूरे किए थे।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 में सबसे कम पारियों में दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज़ |
देश |
पारी |
| बाबर आजम |
पाकिस्तान |
52 |
| मोहम्मद रिजवान |
पाकिस्तान |
52 |
| विराट कोहली |
भारत |
56 |
| सूर्यकुमार यादव |
भारत |
56 |
| केएल राहुल |
भारत |
58 |
रोहित शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टी20 में भारत के लिए दो हजार रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव चौथे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर विराट हैं। उन्होंने 107 पारियों में 4008 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर नियमित कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 140 पारियों में 3853 रन बनाए हैं। केएल राहुल ने 68 पारियों में 2256 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार के 56 पारियों में 2041 रन हो गए हैं।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी-गिल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने की। शुभमन और यशस्वी दोनों खाता नहीं खोल पाए। शून्य पर आउट होने के बाद शुभमन और यशस्वी ने अनचाहे रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। भारत के टी20 इतिहास में यह दूसरा अवसर है जब दोनों ओपनर खाता नहीं खोल पाए। इससे पहले 2016 में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खाता नहीं खोल पाए थे। अब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ जुड़ गई है।