फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द नहीं हुई है भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज, हालात सुधरने पर बाद में होगी आयोजित

Sat, 14 Mar 2020 02:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत दौरे पर है दक्षिण अफ्रीकी टीम
  • दोनों टीमों को खेलनी थी तीन मैचों की वनडे सीरीज
  • धर्मशाला में बारिश की वजह से रद्द हो गया था पहला वनडे 
  • कोरोना की वजह से आगे बढ़ चुकी है आईपीएल की तारीख
विज्ञापन
भारत बनाम द. अफ्रीका - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज को रद्द करने का फैसला किया था। लेकिन अब बोर्ड ने सीरीज को फिर से करवाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आखिरी दो मुकाबले लखनऊ और कोलकाता में खेले जाने थे। यहां तक कि दोनों ही मुकाबलों को खाली स्टेडियम में करवाने की बात भी कही गई थी। लेकिन शुक्रवार को अचानक से पूरी सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया गया था। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी कोरोना की वजह से डरे हुए थे और वे वापस लौटना चाहते थे, इसी वजह से यह निर्णय लिया गया था। 

हालांकि बाद में बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा कि श्रृंखला को बाद में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा, ‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये बाद में भारत दौरे पर आएगी। बीसीसीआई-सीएसए साथ मिलकर नए कार्यक्रम पर काम करेंगे।’
विज्ञापन

 

दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने भी बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया था। लखनऊ पहुंची मेहमान टीम अब जल्दी ही दिल्ली पहुंचेगी और फिर स्वदेश रवाना हो जाएगी।

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 80 से अधिक मामले पाए गए हैं जबकि दुनियाभर में ऐसे मामलों की संख्या 130,000 से अधिक हो गयी है और इस घातक वायरस के कारण 5000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें