फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI: कोहली के कोच की बड़ी भविष्यवाणी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट लगाएंगे शतक

Tue, 18 Jan 2022 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पूर्व भारतीय कप्तान पिछले 787 दिन से अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पूर्व भारतीय कप्तान पिछले 787 दिन से अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं। तेंदुलकर ने 100 तो पोंटिंग ने 71 शतक लगाए हैं। कोहली के नाम 70 शतक हैं। उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि विराट इस सीरीज में पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन


राजकुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “विराट को चुनौतियों से प्यार है और वह उन चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करते हैं। अब चूंकि उन्हें कप्तानी से भी राहत मिली है, इसलिए तरोताजा होकर भारतीय टीम के लिए बड़े रन बनाने के लिए उत्साहित होंगे। इस वनडे सीरीज में शतक संख्या 71 का जश्न मनाने के लिए सबको तैयार रहना चाहिए।”

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 नवंबर 2019 से कोई शतक नहीं लगा सके हैं। राजकुमार शर्मा का मानना है कि कोहली के शतक का इंतजार अब समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, “उन्हें दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी करना पसंद है। वैसे भी उन्हें चुनौतियां पसंद हैं और दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी एक अच्छी चुनौती है। वहां विकेट थोड़े अलग हैं। आपको हमेशा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण मिलते हैं।”
विज्ञापन


कोहली के कोच ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह बिना किसी दबाव के खेलेंगे। हमेशा की तरह अपने खेल का आनंद लेंगे और आपको नए तरह के कोहली देखने को मिल सकते हैं।” कोहली 10 महीने के बाद वनडे मैच खेलने के लिए उतरेंगे। उन्होंने पिछला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में घरेलू मैदान पर खेला था। उनके नाम वनडे में 43 शतक हैं। तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए हैं। विराट उनके करीब पहुंचना चाहेंगे।

कप्तानी से हटने के बाद उनका ध्यान अब पूरी तरह बल्लेबाजी पर होगा। वे सात साल में पहली बार बतौर बल्लेबाज टीम में खेलेंगे। रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का कप्तान बनाया गया है, लेकिन वे अनफिट होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें