फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'पाकिस्तान टीम में बदलाव की जरूरत', अमेरिका और भारत से हार के बाद PCB अध्यक्ष को आया गुस्सा, जानें

Mon, 10 Jun 2024 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

पाकिस्तान को सुपर आठ में जगह बनाने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के परिणाम उसके अनुकूल रहने के लिए दुआ भी करनी होगी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अमेरिका के बाद भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में हार के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम में बदलाव करने की जरूरत है। भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में पाकिस्तान के सामने 120 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसकी टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम में बदलाव की जरूरत

मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नकवी ने कहा- मुझे लगता है कि मैच जीतने के लिए पाकिस्तान टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। मुझे अब लगता है कि टीम में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे।नकवी ने इसके साथ कहा कि अब उन खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं।

अमेरिका के बाद भारत से मैच हारने से नाराज नकवी

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा- हमने जिस तरह से अमेरिका और अब भारत के खिलाफ मैच गंवाए, वह बेहद निराशाजनक है। हमें अब उन खिलाड़ियों पर गौर करना होगा जो इस समय टीम में नहीं हैं। हर कोई पूछ रहा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है। अभी विश्व कप चल रहा है, लेकिन निश्चित तौर पर हमें कई चीजों पर गौर करने की जरूरत है।

पाकिस्तान मुश्किल स्थिति में

पाकिस्तान को सुपर आठ में जगह बनाने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के परिणाम उसके अनुकूल रहने के लिए दुआ भी करनी होगी। अमेरिका अगर आयरलैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान की टीम अपने आप टूर्नामेंट से बाहर हो जा्एगी।

वनडे विश्व कप 2023 के बाद हुए थे बड़े बदलाव

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
पिछले साल हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद पीसीबी और साथ ही पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बड़े बदलाव हुए थे। बाबर को तीनों प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था। शाहीन टी20 में कप्तान बने थे। वहीं, शान मसूद को टेस्ट कैप्टन बनाया था।
विज्ञापन

फिर कप्तानी से हट सकते हैं बाबर

हालांकि, इस साल जका अशरफ की जगह नकवी पीसीबी चीफ बने और फिर कप्तान में बदलाव हुआ। बाबर ने बतौर टी20 कप्तान वापसी की। अब टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान टीम का बुरा हाल है। ऐसे में टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद एकबार फिर बाबर से कप्तानी छीन सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें