एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को खेला गया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टी20 मैच था। वह तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने मैच में 11 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया। भारतीय कप्तान के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं।