फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन

Mon, 11 Sep 2023 10:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच को खास बना दिया। उन्होंने वनडे में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार पारी खेली। वह वनडे में 13 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार (10 सितंबर) को खेलने उतरी। बारिश के कारण रविवार को मुकाबला पूरा नहीं हुआ तो दोनों टीमें सोमवार (11 सितंबर) को रिजर्व डे पर खेलने उतरीं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच को खास बना दिया। उन्होंने वनडे में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार पारी खेली। वह वनडे में 13 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन


कोहली से पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने 13 हजार से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली इन सभी दिग्गजों से एक मामले में आगे निकल गए। वह सबसे कम पारियों में 13 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में विराट ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली के करियर का 47वां शतक
कोहली के वनडे करियर का यह 47वां शतक है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सिर्फ दो कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए हैं। कोहली के 278 मैच में 47 शतक हो गए हैं। एशिया कप में विराट को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें तीन मुकाबले मिलेंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट के दौरान ही तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं या उनसे आगे भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तेंदुलकर-कोहली से काफी पीछे रोहित शर्मा
तेंदुलकर और कोहली के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। रोहित ने 247 मैच में 30 और पोंटिंग ने 375 मैच में 30 शतक लगाए हैं। पोंटिंग संन्यास ले चुके हैं। इन दोनों के बाद पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने 445 मैच में 28 शतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें