राजीव शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, 'कोरोना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला 18 जून जाएगा।' आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक (72.2%) के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक (70.0 %) के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों (69.2) के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया।