फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कोहली एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, सचिन का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Wed, 15 Nov 2023 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Virat Kohli Runs in ODI World Cup 2023 : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली। विराट के अब विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 711 रन हो गए।
विज्ञापन


सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं। सचिन ने 2003 में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए गोल्डन बैट मिला था। तेंदुलकर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश साल पारी रन
विराट कोहली भारत 2023 10 711
सचिन तेंदुलकर भारत 2003 11 673
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 2007 10 659
रोहित शर्मा भारत 2019 9 648
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 2019 10 647

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा
विराट ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में सात बार ऐसा किया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्व कप में छह-छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन

संगकारा से आगे निकले, पोंटिंग के बराबर पहुंचे विराट
विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 217वीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगकारा ने 216 बार ऐसा किया था। सचिन तेंदुलकर (264) उनसे आगे हैं। रिकी पोंटिंग ने भी 217 बार ऐसा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें