फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ा

Sat, 04 Dec 2021 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ा है। अश्विन अब तक आठ मैचों में 48 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
इस साल टेस्ट में अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में चार विकेट लेने वाले अश्विन इस साल टेस्ट के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं। अश्विन ने अब तक आठ मैचों में 48 विकेट अपने नाम किए हैं और एक बार फिर उनके पास एक साल में 50 विकेट पूरे करने का मौका है। वो इससे पहले तीन बार एक साल में 50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2015 से लेकर 2017 तक लगातार यह कारनामा किया था। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ा है। अफरीदी ने अब तक नौ मैचों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन


अश्विन ने इस साल 15 पारियों में 342.4 ओवरों की गेंदबाजी की है और 810 रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 69 मेडन ओवर फेंके हैं और हर 43वीं गेंद पर विकेट लिया है। एक पारी में उनका सबसे बेहतरीन गेंदबाजी रिकॉर्ड 61 रन देकर छह विकेट रहा है। वहीं उनका औसत 16.87 का रहा है और उन्होंने तीन बार पांच विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन

2016 में किया था कमाल

अश्विन के करियर में 2016 का साल सबसे बेहतरीन रहा था। इस साल उन्होंने 12 मैचों में 72 विकेट लिए थे और 23.90 के औसत से विकेट झटके थे। उन्होंने आठ बार पांच विकेट और तीन बार एक मैच में 10 विकेट भी लिए थे। इस साल उन्होंने एक मैच में 140 रन देकर 13 विकेट अपने नाम किए थे, जो 2016 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वहीं एक पारी में उन्होंने 59 रन देकर सात विकेट लेने का कारनामा भी किया था। 

टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं अश्विन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 81 मैच में 423 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि कपिल देव ने 131 मैच में 434 विकेट लिए थे। वहीं अनिल कुंबले ने 132 मैचों में 619 विकेट झटके थे। अश्विन अभी कपिल देव से 11 विकेट पीछे हैं, जबकि उन्हें अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी करनी है। इसके बाद अफ्रीका दौरे में भी उन्हें पहले टेस्ट में मौका मिल सकता है। अगर अश्विन इन दो मैचों की तीन पारियों में कुल 12 विकेट ले पाते हैं तो कपिल देव से आगे निकल जाएंगे और इसी साल भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें