फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs NZ T20: यह करो मरो का मुकाबला नहीं, जो जीतेगा टॉस वही बनेगा बॉस, टीम इंडिया के सपोर्ट में कई क्रिकेटर

Sun, 31 Oct 2021 02:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा। विराट कोहली इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जाने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप आज 28वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में होगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक एक-एक मैच खेला जिसमें बार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों को पाकिस्तान ने शिकस्त दी। कीवी टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया का इरादा जीत दर्ज के आगे बढ़ने का होगा। आइए आपको फैंटेसी-11 के जरिए बताते हैं कि कौन से खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


 बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार प्रदर्शन कर सकते। टी-20 क्रिकेट में कीवी टीम के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला है। आईपीएल के दौरान वह गजब की फॉर्म में थे। कीवी टीम के कलिाफ होने वाले मैच में वह पाकिस्तान के खिलाफ जल्दी आउट होने की निराशा से उबरना चाहेंगे। इस मैच में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

विकेटकीपर

न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैच में ऋषभ पंत का खेलना तय है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 39 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी वह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। टीम इंडिया समेत भारतीय क्रिकेट फैंस को आज के मुकाबले में ऋषभ पंत से काफी उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन


ऑलराउंडर

कीवी टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कमाल की करते हैं। मौजूद समय में अगर देखा जाए तो जडेजा ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। वह फैंटेसी टीम में अच्छे अंक दिला सकते हैं। 

गेेंदबाज

इस मैच में जसप्रीत बुमराह सौ फीसदी खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ भले ही उन्हे विकेट न मिला हो लेकिन विराट को बुमराह पर पूरा भरोसा है। वह अपने अजीबोगरीब एक्शन से बल्लेबाजों को दुविधा में डाल देते हैं। बुमराह डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में माहिर हैं। 

टॉस की भूमिका अहम

टी-20 विश्व कप के दौरान अक्सर यह देखने में आया है कि जिस टीम ने टॉस जीता वह ज्यादातर मैच जीतने में भी सफल रही। सुपर 12 में में अब तक खेले गए 9 मैचों में 8 बार टॉस जीतने वाली टीम विजेता रही। सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब टॉस जीतने वाली टीम मैच जीतने में नाकाम रही। यह बांग्ला और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच था। जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और बाद में उसे आठ विकेट से हार मिली। 

पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम को यह मकुाबला दुबई में खेला जाए। जहां दूसरी पारी के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभाएगी। हमेशा की तरह इस पिच पर शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को काफी मदद मिल सकती है। दुबई में सुपर 12 के अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टॉस जीतकर बाद में बैटिंग करने वाली टीम मैच जीती है। 

पूर्व क्रिकेटर कर रहे टीम इंडिया को सपोर्ट

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर उत्साहित हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली ने सोशल मीडिया KOO पर लिखा, मुझे लगता है आज टॉस कोई भी जीते लेकिन चाहत जीत की सिर्फ इंडिया की पूरी होगी आज रोहित शर्मा औौर मोहम्मद शमी कीवियों को धो डालेंगे। इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र सहवाग से पूछा आप की नजर में आज कौन बनने वाला है सुपर स्टार। 

मुझे लगता है कि आज टॉस कोई भी जीते लेकिन #चाहतजीतकी सिर्फ टीम इंडिया की पूरी होगी. आज रोहित शर्मा और @mdshami11 कीवियों को धो डालेंगे. @VirenderSehwag आपकी नजर में कौन बनने वाला है आज का सुपरस्टार? #t20worldcup #ind



- Vinod Kambli (@vinodkambli) 31 Oct 2021



पीयूष  चावला ने  KOO करते हुए लिखा, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पावरप्ले में स्पिनर्स को मौका देना चाहिए, ये रणनीति हर टीम के लिए काफी सफल रही है, ऐसे में मुझे लगता है यह आज के मुकाबले के लिए काफी अहम साबित होगा। 

                        
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पावरप्ले में स्पिनर्स को मौका देना चाहिए. ये रणनीति हर टीम के लिए काफी सफल रही है, ऐसे में मुझे लगता है ये आज के मुकाबले के लिए काफी अहम साबित होगा। @kiranmore #चाहतजीतकी #sabsebadastadium #t20worldcup




- Piyush Chawla (@piyushchawlaofficial) 31 Oct 2021



भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरदुद्दीन ने भी Koo करते हुए लिखा, करो या मरो का ये मैच विराट के लिए बहुत अहम होने वाला है, टी20 कप्तान के तौर पर अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे कोहली की नजरें बस जीत पर होंगी, मुझे लगता है कि उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। हैशेटैग चाहत जीत की। 

करो या मरो का ये मैच विराट के लिए बहुत अहम होने वाला है. टी20 कप्तान के तौर पर अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे कोहली की नजरें बस जीत पर होगी. मुझे लगता है कि उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी #चाहतजीतकी #SabseBadaStadium #T20WorldCup



- Mohammed Azharuddin (@azharflicks) 31 Oct 2021



वहीं पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार ने KOO कर लिखा, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के पक्ष में सारे आंकड़े हैं लेकिन गेंदबाजों को रन की गति को बांध कर रखना होगा तभी पूरी होगी चाहत जीत की। 

पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के पक्ष में सारे आंकड़े हैं लेकिन गेंदबाजों को रन की गति को बांध कर रखना होगा तभी पूरी होगी #चाहतजीतकी. चलिए #sabsebadastadium में @cricketsabak से पूछ लेते हैं कितने रन तक के लक्ष्य को आराम से जीता सकता है?

विज्ञापन




- Praveen kumar (@praveenkumarofficial) 31 Oct 2021



वसीम जाफर ने भी Koo किया और लिखा टीम इंडिया जिसने सिर्फ एक मैच खेला है, लोगों उसे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए चुन रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक और KOO करते हुए लिखा, 2016 टी-20 वर्ल्ड कप, 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल सबका बदला लेगा तेरा विराट। 

Team India who’ve played just one game seeing people pick semi finalists and finalists already: #T20WorldCup21

View attached image

- Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 30 Oct 2021

#INDvNZ #T20WC #चाहतजीतकी #sabsebadastadium

View attached image

- Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 31 Oct 2021

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें