न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने मैच को लेकर अपने इरादे जाहिर किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किए गए मिल्ने ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वह अपनी मौजूदा फॉर्म की वजह से वर्ल्ड कप में अंतर ला सकते हैं।'
भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। ग्रुप बी के इस मुकाबले को जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी, जबकि हारने वाली के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। यही कारण है कि दोनों ही टीम पूरी ताकत के साथ अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने मैच को लेकर अपने इरादे जाहिर किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किए गए मिल्ने ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वह अपनी मौजूदा फॉर्म की वजह से वर्ल्ड कप में अंतर ला सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल लगता है कि मैं इस समय अपनी गेंदबाजी से अंतर ला सकता हूं।'
कीवी गेंदबाज ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं सतह का फायदा उठाते हुए भारतीय शीर्ष क्रम को परेशानी में डाल सकता हूं।' मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलने वाले क्रिकेटर ने कहा कि आईपीएल में जिस तरह की पिच थी उसे देखते हुए तेजी से गेंदबाजी करते हुए बाउंस निकालना गेंदबाज को मदद कर सकता है।