फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज पर है मयंक की निगाह, इशांत सहित भारत के टेस्ट खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Tue, 16 Nov 2021 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अग्रवाल से पूछा गया कि वह द्रविड़ के साथ खेल के किन पहलुओं पर बात करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ बिंदु हैं जिन पर मैं उनसे बात करना चाहता हूं। उन तक पहुंच बहुत आसान है।
विज्ञापन
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैटर मयंक अग्रवाल राष्ट्रीय टीम के नव नियुक्त मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं। भारत ‘ए’ के लिए खेलते हुए उनका इस पूर्व कप्तान के साथ अनुभव शानदार रहा था। उन्होंने कहा,‘राहुल भाई जब भारत ए के कोच थे तब उनके साथ अनुभव शानदार रहा था और हम संपर्क में हैं। मैं भारतीय टीम में भी उनके साथ काम करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।’ 
विज्ञापन


अग्रवाल से पूछा गया कि वह द्रविड़ के साथ खेल के किन पहलुओं पर बात करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ बिंदु हैं जिन पर मैं उनसे बात करना चाहता हूं। उन तक पहुंच बहुत आसान है। और अभी नहीं पहले भी जब हम भारत ए का हिस्सा थे, हम फोन उठाकर सीधे उनसे बात करके अपने मन की बात साझा कर सकते थे। अब तक 14 टेस्ट मैचों में 1052 रन बनाने वाले ओपनर अग्रवाल की निगाह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर लगी हैं। 

इसका पहला मैच कानपुर और दूसरा मुंबई में खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा बनने को लेकर वास्तव में उत्सुक हूं। मैंने आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया मैं उससे वास्तव में खुश हूं। मैंने टीम की जरूरतों के अनुसार अपनी भूमिका निभाई। मैंने शुरू में आक्रामक रवैया अपनाया और जरूरत पड़ने पर पारी संवारने का काम भी किया।
विज्ञापन


इशांत सहित भारत के टेस्ट खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
तेज गेंदबाज इंशात शर्मा समेत भारत के टेस्ट विशेषज्ञों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बांद्रा कुर्ला परिसर पर आयोजित लघु शिविर में दूसरे दिन नेट पर कड़ा अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में होगा। दूसरा टेस्ट तीन दिसंबर से वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। पहले दिन फोकस कप्तान अजिंक्य रहाणे पर रहा जबकि दूसरे दिन इशांत और जयंत यादव ने काफी अभ्यास किया। 

इशांत ने सुबह और दोपहर दोनों सत्रों में गेंदबाजी की। लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे जयंत ने भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास किया। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे रहाणे और उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने नेट पर लंबा समय बिताया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी नेट पर अभ्यास किया। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और के एस भरत के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव और हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर ने भी अभ्यास किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें