फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: अक्षर की फिरकी में उलझे कीवी, 167 रन बनाने में गंवाए 10 विकेट, भारत 63 रन से आगे

Sat, 27 Nov 2021 05:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हुई। वहीं, भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने 63 रन की बढ़त बना ली है। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 14 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 4 रन और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हुई। वहीं, भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने 63 रन की बढ़त बना ली है।  फिरकी में फंसी न्यूजीलैंड की टीम
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन बिना कोई विकेट के 129 रन से आगे खेलना शुरू किया और 167 रन जोड़कर 345 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए। अक्षर पटेल और आर अश्विन ने मिलकर आठ विकेट झटके। शनिवार को विल यंग के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। अश्विन ने 67वें ओवर की पहली गेंद पर विल यंग (89) को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया।

नहीं चले केन विलियम्सन
लंच से ठीक पहले उमेश यादव ने कीवी कप्तान केन विलियम्सन (18) को आउट कर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। दूसरे विकेट के लिए विलियम्सन और लाथम के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। कीवी टीम को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने रॉस टेलर (11) को विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। अक्षर ने अपने अगले ही ओवर में हेनरी निकोल्स (2) को एलबीडब्लू आउट किया। इसके बाद लाथम भी अक्षर की गेंद पर भरत को कैच थमा बैठे। लाथम (95) सेंचुरी से पांच रन से चूक गए। वह पहली बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए। उनका यह भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जडेजा ने रवींद्र को पवेलियन भेजा
भारतीय टीम को छठी कामयाबी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट डेब्यू कर रहे रचिन रवींद्र (13) को बोल्ड कर दिलाई। टॉम ब्लंडेल (13) और काइल जेमीसन (23) ने पारी संभालनी चाही, लेकिन अक्षर ने उन्हें इसमें कामयाब नहीं होने दिया। अक्षर ने ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अक्षर ने टिम साउदी (5) और विल सोमरविले (6) को भी चलता किया। 

पहले चार मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
  • नरेंद्र हिरवानी: 36
  • अक्षर पटेल: 32
  • आर अश्विन: 26
  • एस वेंकटराघवन/एल शिवरामकृष्णन/जसप्रीत बुमराह: 21
  • रवींद्र जडेजा: 20
पहली सात टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
  • 5: अक्षर पटेल*
  • 3: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
  • 3: नरेंद्र हिरवानी
अक्षर ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स
अक्षर ने टेलर, हेनरी, लाथम, ब्लंडेल और टिम साउदी को आउट किया। इस तरह अक्षर ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लिया। अक्षर ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इसके साथ ही अक्षर ने लगातार छठी बार एक पारी में चार या उससे ज्यादा विकेट भी हासिल किए। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले वह इकलौते भारती गेंदबाज हैं। इतना ही नहीं अक्षर भारत में टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में पांच बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर बन गए।

अश्विन ने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा
इसके बाद अश्विन ने काइल जेमीसन (23) और सोमरविले (6) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 296 रन पर समेट दिया। अश्विन ने इसी के साथ टेस्ट में 416 विकेट भी पूरे कर लिए। टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन ने पाकिस्तान के वसीम अकरम (414) को पीछे छोड़ दिया। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 49 रन की लीड लेने में कामयाब हुई। 

जेमीसन ने टेस्ट में पूरे किए 50 विकेट
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले शुभमन गिल सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेमीसन ने गिल को क्लीन बोल्ड किया। पिछली पारी में भी जेमीसन ने गिल को क्लीन बोल्ड किया था। इस विकेट के साथ जेमीसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह न्यूजीलैंड के 37वें खिलाड़ी बन गए। जेमीसन ने टेस्ट में 1865 गेंदों पर 50 विकेट पूरे किए। वे सबसे कम गेंद पर 50 विकेट पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे कम गेंद सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर (1240 गेंद) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली (1844 गेंद) ने लिए हैं।

फिलहाल मयंक और पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम चौथे दिन बड़ा लीड हासिल करना चाहेगी और पांचवें दिन कीवी टीम को कम स्कोर पर समेट कर मैच जीतने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें