फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NED Weather: भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान होगी बारिश? बंगलूरू में मुकाबले के दौरान ऐसा रह सकता है मौसम

Sun, 12 Nov 2023 08:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Bengaluru Weather Forecast, ODI World Cup IND vs NED 2023: बंगलूरू में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बारिश से प्रभावित हुआ था। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पाकिस्तान को जीत मिली थी। उसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
भारत बनाम नीदरलैंड मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में लीग चरण का 45वां और आखिरी मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है। उसने अपने सभी आठ मैच जीते हैं। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम ने आठ में से दो मैच जीते हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष और नीदरलैंड सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। रोहित शर्मा की टीम सेमीफाइनल से पहले आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन


भारत और नीदरलैंड के बीच वनडे में यह तीसरा मुकाबला है। अब तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं और संयोग से दोनों ही विश्व कप में हुए हैं। 2003 विश्व कप में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में नीदरलैंड को 68 रन से हराया था। उसके बाद 2011 विश्व कप में दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था। भारत ने नई दिल्ली में उसे पांच विकेट से हरा दिया था। बंगलूरू में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में हुई थी बारिश
बंगलूरू में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बारिश से प्रभावित हुआ था। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पाकिस्तान को जीत मिली थी। उसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान मौसम साफ रहा। अब उम्मीद की जा रही है कि भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के दौरान भी बारिश नहीं आए। 

मौसम का पूर्वानुमान
एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दौरान बेंगलुरु में आंशिक रूप से धूप रहेगी और मौसम सुहावना रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ तीन फीसदी है, जिससे बारिश के कारण खेल खराब होने की संभावना खत्म हो गई है। 18 फीसदी संभावना आसमान में बादल छाए रहने की है।। इसके अलावा तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
पिच से किसे मिलेगी मदद?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद पहुंचाने के लिए मशहूर है। मैदान अपेक्षाकृत छोटा है। परिणामस्वरूप यह बल्लेबाजों को अच्छा स्कोर बनाने का अवसर प्रदान करता है। गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : Social Media
विश्व कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर।

नीदरलैंड: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडाड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, विक्रमजीत सिंह, शारिज अहमद, नूह क्रोज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें