फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NED T20 Live Streaming: पाकिस्तान को पीटने के बाद नीदरलैंड से खेलेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच

Thu, 27 Oct 2022 08:09 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

India vs Netherlands (IND vs NED) T20 World Cup 2022 Live Streaming, Telecast: पाकिस्तान को पीटने के बाद टीम इंडिया की नजर नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने पर होगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार (27 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगी। यह टूर्नामेंट का 23वां मैच होगा। दोनों टीमें ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। नीदरलैंड टी20 फॉर्मेट में पहली बार भारत के खिलाफ खेलेगा। दोनों टीमें दो बार वनडे में आमने-सामने हो चुकी हैं। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराया था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और ऑलराउंड हार्दिक पांड्या ने भी कमाल किया था। पाकिस्तान को पीटने के बाद टीम इंडिया की नजर नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने पर होगी।

IND vs NED Playing 11: हार्दिक को आराम देंगे रोहित शर्मा? चहल की वापसी पर सस्पेंस, जानें संभावित प्लेइंग-11

नीदरलैंड को हराकर दो बार फाइनल खेला भारत
खास बात यह है कि भारत ने जब भी विश्व कप में नीदरलैंड को हराया है, तब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है। 2011 में भारत चैंपियन बना था, जबकि 2003 में उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

IND vs NED: विश्व कप में भारत का दूसरा मैच कल, नीदरलैंड के खिलाफ पहली बार कोई टी20 खेलेगी टीम इंडिया

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और नीदरलैंड के बीच मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला 27 अक्तूबर यानी गुरुवार को है।

IND vs NED Weather: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बाद भारत का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, जानें सिडनी के मौसम का हाल

कहां खेला जाएगा भारत और नीदरलैंड के बीच मैच?
भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और नीदरलैंड का मुकाबला?
भारत और नीदरलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से है। टॉस 12:00 बजे होगा।

WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ भारत और पाकिस्तान मैच को देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंडः विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद/रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें