भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। दाएं हाथ के 34 वर्षीय बल्लेबाज अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
रोहित ने सोमवार को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में एक में बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने इस दौरान चौके के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह अब तक 116 मैचों में 32.66 की औसत और 139.61 की स्ट्राइक रेट से 3038 रन बना चुके हैं। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चार शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। यही नहीं इस प्रारूप में रोहित सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
रोहित के अलावा विराट कोहली और कीवी खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल ही दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रनों के आंकड़े को पार किया है। यही नहीं विराट कोहली के बाद रोहित दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 3000 से अधिक रन बनाए हैं।