फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs HKG Asia cup: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, छह महीने बाद लगाया अर्धशतक, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की

Thu, 01 Sep 2022 07:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

कोहली ने छह महीने बाद अर्धशतक लगाया है। विराट ने पिछला अर्धशतक कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। तब विराट ने 52 रन बनाए थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका यह 31वां अर्धशतक है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे। उन्होंने तब 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। कोहली ने एशिया कप में अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक लगाकर यह बता दिया है कि वह फॉर्म में आ गए हैं। बुधवार (31 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट ने 44 गेंद पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 134.09 का रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

विराट ने एशिया कप के मौजूदा संस्करण का पहला अर्धशतक भी लगाया। कोहली ने एक छोर को संभाले रखा और विकेट नहीं गिरने दिया। उन्होंने छह महीने बाद अर्धशतक लगाया। विराट ने पिछला अर्धशतक कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। तब विराट ने 52 रन बनाए थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका यह 31वां अर्धशतक है। वह सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने अपनी पारी के दौरान रोहित के एक रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। उनके नाम 27 अर्धशतक और चार शतक हैं। कोहली ने उनके सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट नवंबर 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उनकी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब वह धीरे-धीरे अपने पुराने रंग में लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कोहली जब क्रीज पर आए तो टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर में एक विकेट पर 38 रन था। उन्होंने पहले केएल राहुल के साथ 49 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी की। राहुल 39 गेंद पर 36 रन की धीमी पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद सात ओवर बचे थे। कोहली ने सूर्यकुमार के साथ 42 गेंद पर नाबाद 98 रन जोड़े। इसमें उनका योगदान 16 गेंद पर 26 रन था। वहीं, सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर 68 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें