कोहली की इस बात पर बेयरस्टो भड़क गए। उन्होंने विराट को मुंह बंद रखने का इशार किया तो मामला बढ़ गया। कोहली उनके पास पहुंच गए। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच, अंपायर ने वहां पहुंचकर मामले को शांत कराया। कोहली ने स्लिप की ओर जाते-जाते मुंह अंगुली रखकर बेयरस्टो को अपना मुंह बंद रखने का इशारा कर दिया।
कोहली ने इसके अलावा बेयरस्टो को टिम साउदी का नाम लेकर चिढ़ाया। दरअसल, पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। शमी की गेंद बेयरस्टो ठीक से नहीं खेल पा रहे थे। इस पर विराट ने कहा- साउदी से थोड़ा ज्यादा तेज है न।
टीम इंडिया के कप्तान बुमराह जरूर हैं, लेकिन मैदान पर कोहली छाए हुए हैं। बुमराह को फील्डिंग के दौरान कई बार मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कोहली उनकी मदद के लिए आगे जाते थे। बुमराह खुद कई बार कोहली के पास जाकर चर्चा करते हुए नजर आए। बॉलिंग चेंज से लेकर फील्डिंग सेट करने तक कोहली सलाह देते दिखाई दिए। इसके अलावा टीम हर्डल में खिलाड़ियों को समझाते हुए भी दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली का दो साल पुराना ट्वीट वायरल, एबी डिविलियर्स ने लिए मोहम्मद सिराज के मजे
यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। पांच मैचों की सरीज में भारत 2-1 से आगे है।