फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ओवल में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच देखने पहुंचा योगी आदित्यनाथ का फैन, स्टेडियम में लहराई बुलडोजर की तस्वीर

Tue, 12 Jul 2022 08:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। 110 से पहले उसने जयपुर में 15 अक्टूबर 2006 को 125 रन बनाए थे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक छह विकेट लिए।
विज्ञापन
ओवल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का फैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत मंगलवार (12 जुलाई) को ओवल में हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने उनके निर्णय को सही साबित किया और इंग्लिश टीम को 110 रनों पर समेट दिया। इस मैच के दौरान एक तस्वीर देखने को मिली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उसने स्टेडियम में बुलडोजर की तस्वीर भी लहराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलडोजर लहारने वाला उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसका नाम राहुल शर्मा है और वह इंजिनियर है। राहुल योगी आदित्यनाथ का प्रशंसक है।

ओवल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का फैन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। 110 से पहले उसने जयपुर में 15 अक्टूबर 2006 को 125 रन बनाए थे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक छह विकेट लिए। वह इंग्लैंड में छह विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं।

बुमराह ने पहले ओवर में लिए दो विकेट
इंग्लैंड को पहला झटका दूसरे ओवर में बुमराह ने दिया। उन्होंने ओपनर जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड कर दिया। रॉय खाता नहीं खोल पाए। बुमराह दो गेंदों के बाद उसी ओवर में दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को पवेलियन भेज दिया। रूट अतिरिक्त उछाल वाली गेंद को ठीक से नहीं खेल पाए। उनके बल्ले से लगकर गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। रूट का भी खाता नहीं खुला।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने स्टोक्स को किया बोल्ड
इसके अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। उन्होंने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। रूट और रॉय की तरह स्टोक्स भी खाता नहीं खोल पाए। छठे ओवर में बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को पंत के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने 20 गेंद पर सात रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। बुमराह ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लिविंगस्टोन खाता नहीं खोलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस तरह आठ ही ओवर में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने पारी को समाप्त किया
मोईन अली 18 गेंद पर 14 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे। उनके बाद जोस बटलर 32 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। शमी की गेंद पर बटलर का कैच सूर्यकुमार यादव ने लिया। शमी ने क्रेग ओवर्टन (आठ रन) को बोल्ड कर दिया। बुमराह ने ब्रेडन कार्स को आउट कर इंग्लैंड नौवां झटका दिया। कार्स 26 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। बुमराह ने डेविड विली (21 रन) को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की टीम को समेट दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें