फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रिवर्स स्विंग होते देख इस भारतीय गेंदबाज ने विराट से मांगी गेंद, फिर ऐसे रचा इतिहास

Tue, 07 Sep 2021 12:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ओवल टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। उन्होंने भारत को ऐसे समय में मैच जिताया जब पिच पर फास्ट बॉलर्स के लिए कुछ खास नहीं था। लेकिन  भारतीय तेज गेंदबाजों ने रिवर्स स्विंग गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को चारो खाने चित कर दिया। ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराय। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ट मैच के अंतिम दिन किसी टीम को 210 रनों पर ऑल आऊट करना, जब पिच में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ न हो, यह कोई आसान उपलब्धि नही हैं। लेकिन टीम इंडिया ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में यह कर दिखाया। टीम इंडिया ने यह करिश्मा ऐसे समय में किया जब भारत के पास रवींद्र जडेजा के रूप में सिर्फ एक स्पिनर था। ऐसा कहा जा रहा था कि पांचवें दिन मैच के दौरान भारत को आर अश्विन की याद आएगी। लेकिन अंत में चार तेज गेंदबाजों ने मिलकर ओवल में भारत को मैच जिताकर इतिहास रच दिया। इन चार बॉलर्स में आपस में सात विकेट लिए। जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, आज हमारे गेंदबाजों ने अच्छी रिवर्स स्विंग की, हमें भरोसा था कि हम सभी 10 विकेट ले सकते हैं। टीम इंडिया के कप्तान ने आगे कहा, गेंद जैसे ही रिवर्स स्विंग होने लगी तो बुमराह मेरे पास आए और कहा कि मुझे गेंद दीजिए, बुमराह ने वह स्पेल फेंका और दो बड़े विकेट लेकर मैच को हमारे पक्ष में कर दिया, 22 ओवर 27 रन और दो विकेट वाकई बहुत शानदार। जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पेल के दौरान ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को लगातार गेंदों पर आउट किया था। 

कोहली ने आगे कहा, उमेश यादव ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए और पूरे में वह छह विकेट आउट करने में सफल रहे, इस दौरान मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर ने सपोर्ट किया। उन्होंने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, जसप्रीत के दो ओवर में दो विकेट जिसमें उन्होंने जॉनी बेयस्टो और ओली पोप को आउट किया अगर वह ऐसा नहीं करते तो चीजें अलग हो सकती थीं, लेकिन उन्होंने जो रिवर्स स्विंग गेंदबाजी की वह देखन लायक थी जिसके लिए कोहली ने अपने प्रमुख गेंदबाज बुमराह की सराहना की। 
विज्ञापन

बुमराह ने ओवल टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 67 रन देकर दो विकेट लिए थे इस दौरान उन्होंने रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को आउट किया। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिए। बुमराह ने ओवल टेस्ट में महान कपिल देव द्वारा भारत के लिए गए सबसे तेज लिए गए 100 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। बुमराह ने 24 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने का करिश्मा किया। वहीं कपिल देव ने 25 टेस्ट मैचों में सौ विकेट हासिल किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें