IND vs ENG 2nd Test: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के इंदौर मैच के बाद भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। इंदौर की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब पिच का दर्जा दिया था।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल उठाया है कि हमें टर्निंग ट्रैक बनाने की क्या जरूरत है, जबकि हमारे गेंदबाजी आक्रमण में इतनी क्षमता है कि हम किसी भी पिच पर 20 विकेट निकाल सकते हैं। गांगुली ने कहा कि जब मैं बुमराह, शमी, सिराज और मुकेश कुमार को गेंदबाजी करते हुए देखता हूं तो हैरान होता हूं कि हमें भारत में स्पिन के मददगार टर्निंग ट्रैक बनाने की जरूरत क्या है। हमारे तेज गेंदबाज साथी स्पिनरों अश्विन, जडेजा, कुलदीप और अक्षर के सहयोग से बीस विकेट ले सकते हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के इंदौर मैच के बाद भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। इंदौर की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब पिच का दर्जा दिया था।