फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पिछली 12 पारियों से फेल हो रहे शुभमन, अर्धशतक तक नहीं लगा सके, एंडरसन ने पांचवीं बार भेजा पवेलियन

Fri, 02 Feb 2024 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

शुभमन पर टीम से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए दावा ठोक रहे हैं। इनमें सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 34 रन की पारी खेली। पिछले कुछ समय से शुभमन को टेस्ट टीम में खिलाने पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में उनका एक बार और नहीं चलना टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर रहा है। शुभमन ने पारी की शुरुआत तो अच्छी की थी और पांच चौके भी लगाए, लेकिन एंडरसन के खिलाफ उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
एंडरसन लगातार सीम और स्विंग से शुभमन को परेशान कर रहे थे। कुछ एक गेंद तो शुभमन के बल्ले से लगकर थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर भी गई। आखिर में एंडरसन की जीत हुई। उन्होंने शुभमन को विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। वह 46 गेंद में 34 रन बना सके।

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के बाद से अब तक 12 पारियों में 18.81 की औसत से 207 रन बनाए हैं। इसमें एक भी 40+ रन की पारी नहीं है। उनका उच्चतम स्कोर 36 रन का रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल तक वह रोहित के साथ ओपनिंग कर रहे थे।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे से उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया। यशस्वी जायसवाल की एंट्री और चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद शुभमन ने टीम मैनेजमेंट से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की मांग की। तब से लेकर अब तक वह इस पोजिशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 

गिल को आउट करने के बाद एंडरसन - फोटो : BCCI
वहीं, एंडरसन ने शुभमन को कैच आउट कराया। शुभमन इस दिग्गज इंग्लिश तेज गेंदबाज के खिलाफ सात पारियां खेल चुके हैं और 72 गेंदों का सामना कर चुके हैं। हालांकि, इसमें वह सिर्फ 39 रन ही बना पाए हैं और एंडरसन ने शुभमन को पांच बार पवेलियन भेजा है। एंडरसन के खिलाफ टेस्ट में शुभमन का बल्लेबाजी औसत 7.80 का है।
 
विज्ञापन

विकेट मिलने के बाद एंडरसन - फोटो : BCCI
शुभमन पर टीम से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए दावा ठोक रहे हैं। इनमें सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। विराट कोहली की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट शुभमन या श्रेयस अय्यर में से किसी एक को बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें