फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित का एक और कमाल: बतौर ओपनर पूरे किए 11000 अंतरराष्ट्रीय रन, गावस्कर-हेडन जैसे दिग्ग्जों को पछाड़ा

Sat, 04 Sep 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रोहित शर्मा बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 11000 रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने शनिवार को एक और उपलब्धि हासिल की। वह बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 11000 रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्ग्जों को पछाड़ दिया। बता दें कि रोहित ने 246 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 241 पारियों में यह कमाल किया था। रोहित ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरे किए थे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बने थे। इतना ही नहीं, रोहित साल 2021 में 1000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में अपने 3000 रन भी पूरे किए। 

विज्ञापन

 


बतौर सबसे तेज 11 हजार रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी
  • सचिन तेंदुलकर -241
  • रोहित शर्मा-246
  • मैथ्यू हेडन- 251
  • सुनील गावस्कर- 258
  • गॉर्डन ग्रीनिज- 261
  • ग्राहम कूच -262 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें