फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एनसीपी कार्यकर्ता ने महिला सरपंच को टीकाकरण केंद्र पर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 04 Sep 2021 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मिली जानकारी के मुताबिक, टीकाकरण केंद्र पर मामूली बात को लेकर सरपंच और राकांपा कार्यकर्ता के बीच बहस हुई थी, जिसपर कार्यकर्ता सुजीत ने महिला सरपंच के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, वहां मौजूद महिलाओं ने महिला सरपंच को बचा लिया। घटना के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
गौरी गायकवाड, महिला सरपंच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एनसीपी कार्यकर्ता पर एक महिला सरपंच को पीटने का आरोप लगा है। सरपंच की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एनसीपी कार्यकर्ता सुजीत कलभोर महिला सरपंच के साथ मारपीट करते हुए दिख रहा है।  घटना पुणे के कदमवाकवस्ती इलाके के एक टीकाकरण केंद्र की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर टीकाकरण केंद्र पर सरपंच और राकांपा कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ, जिसपर राकांपा कार्यकर्ता सुजीत कलभोर अपना आपा खो बैठा और महिला सरपंच गौरी गायकवाड़ की पिटाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सरपंच गायकवाड़ कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कार्यकर्ता कुर्सी गिराकर उनकी पिटाई कर रहा है। हालांकि, वहां मौजूद महिलाओं ने महिला सरपंच को उठाकर संभाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 

भाजपा ने कार्रवाई की मांग की
इधर भाजपा ने इस घटना की निंदा की है। भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह बेहद कष्टप्रद है। चित्रा वाघ ने मराठी में ट्वीट किया "पैर के तलवों की आग सिर तक जा रही है, पुणे के पास कदमवकवस्ती गांव के निर्वाचित सरपंच गौरी गायकवाड को पीटा गया है! 
विज्ञापन

 

न्याय की मांग कर रही महिला सरपंच
वहीं, पीड़ित सरपंच गायकवाड़ अस्पताल में इलाज करा रही हैं। सरपंच गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। सरपंच जब अच्छा काम कर रही है तो उसके साथ मारपीट की जा रही है। राकांपा कार्यकर्ताओं ने एक महिला पर हाथ उठाया है। 

पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की
इधर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सरपंच गायकवाड़ और उनकी तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, राकांपा कार्यकर्ता सुजीत कोलभोर पर भी केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें