फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना भारत को पड़ा भारी, जानें ऋषभ पंत का जवाब?

Thu, 26 Aug 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

ऋषभ पंत ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत था। हम जो भी फैसला लेते हैं, वो एक टीम के रूप में लेते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली, ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाज 40.4 ओवरों में महज 78 रन पर सिमट गई, उसी पिच पर इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। जी हां, लीड्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया  ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऐसे में कहा जा रहा है कि पहले बल्लेबाजी करने का फैसला विराट कोहली को भारी पड़ गया। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विराट के इस फैसले का बचाव किया है। दरअसल, पिछले आठ मैचों में के बाद विराट ने पहली बार टॉस जीता था। उन्होंने पिच की स्थिति को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन कोहली का यह दांव उल्टा पड़ गया और नतीजा क्या हुआ वह सबके सामने है। रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) के अलावा ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। वहीं, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सहित तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। 21 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर चुके थे। शुरुआती तीनों बल्लेबाजों को जेम्स एंडरसन ने ही पवेलियन भेजा और बाकी का काम क्रेग ओवरटन और सैम करन ने कर दिया। 78 रन का यह भारत का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा जबकि कुल नौवां सबसे छोटा स्कोर है।

विज्ञापन

हम जो भी फैसला लेते हैं, वो एक टीम के रूप में लेते हैं- पंत

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कोहली के फैसले का बचाव करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत था। हम जो भी फैसला लेते हैं, वो एक टीम के रूप में लेते हैं। अगर हम एक बार ये फैसला कर चुके थे कि हमें पहले बल्लेबाजी करनी है तो उसके बाद हम इस फैसले का अंत तक सपोर्ट भी करते हैं। हां, हम बेहतर कर सकते थे लेकिन हम टॉस के बारे में सोचते नहीं रह सकते।' पंत ने आगे कहा, 'यह खेल का हिस्सा है। बतौर बल्लेबाज आप हर दिन अपना सौ प्रतिशत देना चाहते हो लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। सुबह के समय विकेट थोड़ा सॉफ्ट था। उन्होंने अच्छी एरिया में गेंदबाजी की। हम इससे बेहतर कर सकते थे, हम इससे सीखते हुए आगे बढ़ेंगे। क्रिकेटर्स के रूप में हम इतना ही कर सकते हैं। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और सुधार करते हैं।'
 
विज्ञापन

अगरकर ने उठाए सवाल

उधर, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर इशांत शर्मा से पहला ओवर कराए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। अगरकर ने कहा कि इशांत को पहला ओवर क्यों दिया गया। मुझे पता है कि वह एक अनुभवी गेंदबाज है लेकिन इस समय दो गेंदबाज और हैं जो इशांत से बेहतर हैं। उससे गेंदबाजी करानी थी। लॉर्ड्स के बाद वह (इशांत) आज फिर से धीमा था। उन्होंने कहा कि इशांत ने सात ओवर डाले और एक भी मेडन नहीं लिए और विकेट भी नहीं। अगरकर ने आगे कहा कि बुमराह और शमी ने भी विकेट नहीं चटका पाए लेकिन उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों को टाइट रखा। लॉर्ड्स के हीरो रहे सिराज भी कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं, संजय मांजरेकर ने भी अगरकर की बातों पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि इससे पहले इशांत को मैंने इस तरह गेंदबाजी करते कभी नहीं देखा। वह वास्तव में अच्छी गेंदबाजी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें