फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा', रांची की पिच देखकर स्तब्ध रह गए कप्तान बेन स्टोक्स, कही यह बात

Thu, 22 Feb 2024 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने हाल ही में रांची की पिच में क्रैक होने की बात कही थी। उनका कहना था कि स्पिनर्स को यहां से काफी मदद मिल सकती है और भारत चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतर सकता है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और मार्क वुड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार से रांची में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। ऐसे में इंग्लैंड को सीरीज गंवाने का डर है और वह अगले टेस्ट में ड्रॉ या जीत से ही वापसी कर सकते हैं। इस सीरीज में पिच को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। हैदराबाद में पहले टेस्ट में स्पिन पिच बनाई गई थी, लेकिन भारत अपनी ही जाल में फंस गया था और इंग्लैंड की टीम यह मैच जीत गई थी। वहीं, विशाखापत्तनम और राजकोट में सपाट पिच पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराया। अब रांची में पिच को लेकर कप्तान बेन स्टोक्स ने इस चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है। स्टोक्स ने कहा है कि उन्होंने इससे पहले कभी रांची की पिच जैसी कोई पिच नहीं देखी है।
विज्ञापन

पिच विवाद में कूदे स्टोक्स

इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने हाल ही में रांची की पिच में क्रैक होने की बात कही थी। उनका कहना था कि स्पिनर्स को यहां से काफी मदद मिल सकती है और भारत चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतर सकता है। अब स्टोक्स ने इस चर्चा में 'मिर्च मसाला' लगाते हुए कहा, 'पिच दिलचस्प लग रही है, है ना? मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता। मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है इसलिए मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह पिच कैसी खेलेगी।'

पिच को लेकर स्टोक्स का बयान

बेन स्टोक्स - फोटो : ECB
स्टोक्स ने कहा, 'यदि आप विपरीत छोरों के एक तरफ को देखें तो यह उससे बिल्कुल अलग दिखता है जिसे मैं देखने का आदी हूं, खासकर भारत में। चेंजिंग रूम से यह हरा और घास भरा दिखता था, लेकिन फिर आप जैसे ही पिच के नजदीक आते हैं तो यह अलग दिख रहा था। पिच में काफी दरारें हैं।' पिच को लेकर हो रहे भ्रम की वजह से इंग्लैंड को अपने अंतिम 11 पर निर्णय लेने में देरी हो रही है। मार्क वुड के स्थान पर तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन शोएब बशीर के रूप में चौथे स्पिनर या डैन लॉरेंस के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल किया जाए, इसको लेकर इंग्लैंड भ्रम की स्थिति में है।

रॉबिन्सन को लेकर स्टोक्स का बयान

लॉरेंस एक उपयोगी ऑफ स्पिनर भी हैं। स्टोक्स ने कहा- रॉबिन्सन के पास दुनिया में कहीं भी एक सफल गेंदबाज बनने के लिए अविश्वसनीय कौशल है। हमने इंग्लैंड में जो देखा है, वह बहुत कुशल हैं, लेकिन पाकिस्तान में उनकी असली प्रतिभा निकलकर सामने आई थी। उनके पास जो कौशल है, वह किसी किसी भी तरफ गेंद को स्विंग करा सकते हैं और उनका रिलीज पॉइंट हमेशा खतरनाक होता है।
विज्ञापन

स्टोक्स गेंदबाजी करेंगे या नहीं?

बेन स्टोक्स - फोटो : ECB
चौथे टेस्ट में क्या स्टोक्स को गेंदबाजी करते देखा जाएगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- आज गेंदबाजी करते हुए मेरा घुटना बिल्कुल ठीक था। 20 मिनट तक गेंदबाजी करने की चुनौती को पार करना अच्छा था। फिलहाल मैं इस पर काम कर रहा हूं। यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें