फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: धोनी-फ्लेमिंग की राह पर चलना चाहते हैं मैकुलम और स्टोक्स, इंग्लैंड के कप्तान का बड़ा बयान

Tue, 30 Jan 2024 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसके द्वारा 16.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टोक्स ने केवल दो मैचों में भाग लिया। इस दौरान कुल 15 रन बनाए। वह कोई भी विकेट हासिल करने में असमर्थ रहे। फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण सीजन में काफी समय तक नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आईपीएल में अपनी पिछली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफेन फ्लेमिंग से काफी प्रभावित हैं। इंग्लिश कप्तान का कहना है कि वह और उनके कोच ब्रैंडन मैकुलम चेन्नई की मशहूर जोड़ी (धोनी-फ्लेमिंग) की राह पर चलना चाहते हैं। सीएसके द्वारा 16.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टोक्स ने केवल दो मैचों में भाग लिया। इस दौरान कुल 15 रन बनाए। वह कोई भी विकेट हासिल करने में असमर्थ रहे। फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण सीजन में काफी समय तक नहीं खेल पाए।
विज्ञापन


32 वर्षीय स्टोक्स ने टीम के साथ अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच देखे गए तालमेल के बारे में बताया। उन्होंने कहा,  " हम आईपीएल जीत गए और इस तरह मुझे टीएफसी अवॉर्ड मिला, 'थैंक्स फॉर कमिंग' अवॉर्ड। जाहिर है चोट और इस तरह की चीजों के कारण मैं जैसा चाहता था वैसा नहीं हुआ, लेकिन चेन्नई जैसी अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना बड़ी बात है। मैंने पहले भी फ्लेमिंग और धोनी के साथ काम किया है जब मैं पुणे में खेल रहा था। मुझे लगता है कि एमएस और फ्लेमिंग एक-दूसरे के पूरक जैसे हैं। यह देखने लायक है। दोनों जो निर्णय लेते हैं उस पर भरोसा करते हैं।'' स्टोक्स अपने कोच मैकुलम के साथ धोनी और फ्लेमिंग जैसी जोड़ी ही बनाना चाहते हैं।

स्टोक्स ने की अपने स्पिनरों की तारीफ
पहला टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले ने पहले टेस्ट में ही भारत की दूसरी पारी में सात विकेट लेकर इंग्लैंड को 28 रन से यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दौरे से पहले कहा था कि जिन खिलाड़ियों का टीम में चयन हुआ है वो भारतीय टीम को उसके मैदानों पर मात देने का सर्वश्रेष्ठ मौका देने में सक्षम हैं। इंग्लैंड की टीम ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में सिर्फ एक विशुद्ध तेज गेंदबाज मार्क वुड को अंतिम एकादश में रखा था। 
विज्ञापन


स्टोक्स ने कहा, ''मुझे लगता है कि कभी-कभी अनुभवहीनता को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है। इसमें हालांकि कोई संदेह नहीं है कि अनुभवी खिलाड़ी खास कर इन परिस्थितियों में अधिक सहज महसूस करता है। 'इस दौरे के लिए हमने जिन स्पिनरों को चुना है, हमें लगता है कि वे हमें भारत को हराने का सबसे अच्छा मौका देंगे। मेरे लिए, यह सिर्फ स्पिनरों के बारे में नहीं है। यह उनके पास मौजूद प्रतिभा को समझना और उन्हें वहां जाकर उस प्रतिभा को व्यक्त करने की छूट देने के बारे में है। हम चाहते हैं कि वे परिणाम के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें